HomeNewsआरा: होमगार्ड जवान पर हमले में दो आरोपित गिरफ्तार, अन्य की तलाश

आरा: होमगार्ड जवान पर हमले में दो आरोपित गिरफ्तार, अन्य की तलाश

Home Guard jawan Ara: गिरफ्तार आरोपितों में नवादा थाना क्षेत्र के बाईपास रोड जवाहर टोला निवासी श्याम प्रसाद का पुत्र राजेश कुमार एवं श्री टोला निवासी जयराम पासवान का पुत्र गुप्तेश्वर कुमार है।

jay kumar
  • हाइलाइट: Home Guard jawan Ara
  • नवादा थाना क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड में सोमवार की सुबह हुई थी घटना

आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड में सोमवार की सुबह ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान पर ई-रिक्शा चालकों द्वारा किये गए हमले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के श्री टोला एवं बाईपास रोड जवाहर टोला स्थित उनके घर से की।

गिरफ्तार आरोपितों में नवादा थाना क्षेत्र के बाईपास रोड जवाहर टोला निवासी श्याम प्रसाद का पुत्र राजेश कुमार एवं श्री टोला निवासी जयराम पासवान का पुत्र गुप्तेश्वर कुमार है। इनमें राजेश कुमार अप्राथमिकी अभियुक्त बताया जा रहा है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।

बता दें कि सोमवार की सुबह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग निवासी राजनंदन प्रसाद सिन्हा का पुत्र सह होमगार्ड जवान रुपेश रंजन सोमवार की सुबह प्राइवेट बस स्टैंड में अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। तभी एक ई-रिक्शा चालक द्वारा अपने ई-रिक्शा को बस स्टैंड गेट के सामने लाकर खड़ा कर दिया था।

तब ई-रिक्शा को हटाने को लेकर होमगार्ड जवान एवं ई-रिक्शा चालकों के बीच विवाद हो गया था। उस दौरान ई-रिक्शा चालको ने होमगार्ड जवान की पिटाई कर दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। इसे लेकर जवान रूपेश रंजन के द्वारा नवादा थाना में पांच नामजद एवं अन्य अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular