Homeआरा भोजपुरउदवंतनगरउदवंतनगर थाना क्षेत्र के असनी पुल के पास मद्यनिषेध टीम की बड़ी...

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के असनी पुल के पास मद्यनिषेध टीम की बड़ी कार्रवाई

Success for Prohibition Team: मोहनियां-आरा हाइवे पर उदवन्तनगर थाना क्षेत्र के असनी पुल के पास से एक बारह चक्का ट्रक में बने गुप्त तहखाने से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट: Success for Prohibition Team
  • बारह चक्का ट्रक से 691.200 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
  • जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 8 लाख रुपये आँका गया
  • उत्तर प्रदेश से पटना की ओर ले जाया जा रहा था शराब की खेप
  • उदवंतनगर थाना क्षेत्र के असनी पुल के पास टीम ने की कार्रवाई

आरा। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली की उत्तर प्रदेश कि ओर से ट्रक द्वारा भारी मात्रा में विदेशी शराब पटना (बिहार) की ओर ले जाया जा रहा है।

Success for Prohibition Team : गुप्त तहखाने से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

सहायक आयुक्त मद्यनिषेध द्वारा निरीक्षक प्रकाश चन्द्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। 7 जुलाई को वाहन जांच के क्रम में मोहनियां-आरा हाइवे पर उदवन्तनगर थाना क्षेत्र के असनी पुल के पास से एक बारह चक्का ट्रक में बने गुप्त तहखाने से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया।

ट्रक पर यूपी का निबंधन संख्या अंकित पाया गया। टीम ने मौके से वाहन के चालक बक्सर जिले के डूमरांव थाना अंतर्गत नवाडेरा गांव निवासी सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें करते अग्रतर कार्रवाई हेतु न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया। उक्त वाहन से 3840 पीस में 691.200 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया।

जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 8 लाख रुपये आँका गया। जप्त शराब को उत्तर प्रदेश से पटना की ओर ले जाया जा रहा था। छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चन्द्र, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा एवं सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार राजा के साथ-साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular