Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था गड़बड़ाई, कमीशनखोरी के आरोप

शाहपुर नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था गड़बड़ाई, कमीशनखोरी के आरोप

Kickbacks in Shahpur Sanitation Work: मोहम्मद मुख्तार शाह ने कहा कि वर्तमान में सफाई कार्यों के लिए एनजीओ के दरों में भारी वृद्धि की गई है, परंतु जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह नदारद है।

  • हाइलाइट: Kickbacks in Shahpur Sanitation Work
  • मई 2026 तक मात्र 3 से 4 लाख रुपये के बजट में भी बेहतर सफाई व्यवस्था
  • 01 जून से एनजीओ को 17 लाख रुपये से अधिक के बावजूद व्यवस्था गड़बड़ाई
  • सड़कों और गलियों में गंदगी का अंबार, कमीशनखोरी और प्रशासनिक लूटपाट का आरोप

आरा। जिले के शाहपुर नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था को लेकर व्याप्त अव्यवस्था पर पूर्व उपमुख पार्षद मोहम्मद मुख्तार शाह ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने नगर पंचायत के तकिया मोहल्ला स्थित वार्ड नंबर 2 की बदतर स्थिति को उजागर करते हुए जिम्मेदार तंत्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मोहम्मद मुख्तार शाह ने कहा कि वर्तमान में सफाई कार्यों के लिए एनजीओ के दरों में भारी वृद्धि की गई है, परंतु जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह नदारद है।

उन्होंने तुलनात्मक रूप से स्पष्ट किया कि मई 2026 तक मात्र 3 से 4 लाख रुपये के बजट में भी सफाई व्यवस्था अत्यंत सुदृढ़ और प्रभावी थी। आज स्थिति यह है कि 01 जून से एनजीओ 17 लाख रुपये से अधिक का भुगतान ले रहा है, लेकिन इसके बावजूद सड़कों और गलियों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। उन्होंने इस स्थिति को सीधे तौर पर कमीशनखोरी और प्रशासनिक लूटपाट का परिणाम बताया है।

Kickbacks in Shahpur Sanitation Work: जियो टैग फोटो भेजकर कर रहे गुमराह

बरसात के आगामी मौसम को ध्यान में रखते हुए नाला उड़ाही (सफाई) के कार्य पर भी उन्होंने सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि नाला उड़ाही का कार्य केवल एक औपचारिकता बनकर रह गया है, जो किसी भी समय जलजमाव और महामारी जैसी स्थिति पैदा कर सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित कर्मी प्रतिदिन जियो टैग फोटो भेजकर उच्च पदाधिकारियों और सरकार को गुमराह कर रहे हैं। जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनहीनता दिखाते हुए इन्हें मूर्ख बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जो अत्यंत खेदजनक है।

भाजपा के युवा नेता बिधाचल जायसवाल नपं के सफाई कार्यों से काफी नाराज

मोहम्मद मुख्तार शाह ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यह कमीशन का खेल अब ज्यादा दिन नहीं चलने वाला है। उन्होंने संबंधित तंत्र को सुधर जाने की चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो जनता स्वयं सड़कों पर उतरकर इसे सुधारने के लिए पूरी तरह तैयार है। इधर, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी ) के युवा नेता बिधाचल जायसवाल ने भी वार्ड नंबर 2 में व्याप्त लचर सफाई व्यवस्था पर अपनी तीव्र नाराजगी जाहिर की और तत्काल प्रभाव से सुधार की मांग की।

NEWS PAPERS
NEWS PAPERS
NEWSPAPERS Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular