HomeNewsबिहारशाहपुर में स्थित टाइगर टॉप टेलर के संचालक उमेश कुमार दो माह...

शाहपुर में स्थित टाइगर टॉप टेलर के संचालक उमेश कुमार दो माह से लापता

Tiger Top Tailor shahpur: उमेश कुमार भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमराई नवादा गांव के निवासी हैं। उनके पिता रामईश्वर कुम्हार द्वारा बिहिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

jay kumar
  • हाइलाइट: Tiger Top Tailor shahpur
  • 04 मई 2026 को सुबह अपने घर से निकले उमेश वापस घर नहीं लौटे

आरा। भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-04 स्थित टाइगर टॉप टेलर के संचालक उमेश कुमार पिछले दो महीनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हैं। उनके परिजन गहरी चिंता में हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे बिहिया थाना पुलिस से उमेश की सकुशल बरामदगी की गुहार लगा रहे हैं। इधर, जांच प्रक्रिया के दौरान बिहिया थाना पुलिस की एक टीम शाहपुर पहुंची, तो इस मामले ने स्थानीय क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। नगर क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

Tiger Top Tailor shahpur: जांच के दौरान शाहपुर पहुंची बिहिया पुलिस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उमेश कुमार भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमराई नवादा गांव के निवासी हैं। उनके पिता रामईश्वर कुम्हार द्वारा बिहिया थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के मुताबिक, उमेश कुमार बीते 4 मई 2026 को सुबह अपने घर से शाहपुर स्थित अपनी दुकान के लिए निकले थे।

शाम तक जब वे वापस घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। लगातार संपर्क करने का प्रयास किया गया, परंतु उमेश का मोबाइल फोन बंद होने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो सका। काफी प्रयासों के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बिहिया पुलिस ने जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। 04 जुलाई शनिवार को बिहिया पुलिस की एक टीम शाहपुर वार्ड संख्या 04 में स्थित उमेश कुमार की दुकान पर पहुंची और आसपास के लोगों से गहन पूछताछ की। इस दौरान दुकान के बाहर स्थानीय निवासियों की भारी भीड़ जुट गई।

उमेश कुमार द्वारा कई लोगों से कर्ज (रुपया) लेने की बात चर्चा में

पुलिस जांच के दौरान एक महत्वपूर्ण पहलू सामने आया है, जिसके तहत उमेश कुमार द्वारा कई लोगों से कर्ज (रुपया) लेने की बात चर्चा में है। पुलिस अब इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि क्या यह कर्ज का मामला उनकी गुमशुदगी से जुड़ा है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। फिलहाल, बिहिया पुलिस हर संभावित कोण से मामले की छानबीन कर रही है ताकि उमेश कुमार का पता लगाया जा सके।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular