Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरजगदीशपुर थाना क्षेत्र के पीलापुर गांव में सरोज सिंह को मारी गोली

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पीलापुर गांव में सरोज सिंह को मारी गोली

Pilapur – Saroj Singh shot: भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पीलापुर गांव में गुरुवार की शाम पूर्व के विवाद में एक अधेड़ को गोली मार दी गई।

  • हाइलाइट: Pilapur – Saroj Singh shot
  • पूर्व के विवाद में अधेड़ को मारी गोली
  • जख्मी का आरा शहर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
  • पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, मामले की छानबीन में जुटी
  • जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पीलापुर गांव में गुरुवार की शाम घटी घटना

आरा। जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पीलापुर गांव में गुरुवार की शाम पूर्व के विवाद में एक अधेड़ को गोली मार दी गई। जख्मी को बाएं साइड पंजरी एवं बाएं हाथ के कलाई पर गोली लगी है। उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई।

जानकारी के अनुसार जख़्मी जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पीलापुर गांव वार्ड नंबर-आठ निवासी प्रयाग सिंह का 38 वर्षीय पुत्र सरोज सिंह है। इधर, सरोज सिंह ने बताया कि उनके चचेरे भाई से आरोपी पक्ष के लोगों से एक साल पूर्व झगड़ा हुआ था। उसी समय से विवाद चला आ रहा है। गुरुवार की शाम जब वह अपने दोस्त जितेंद्र और पप्पू के साथ आरोपी के घर से होकर अपने घर जा रहे थे। तभी उसने उन्हें गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

वहीं दूसरी तरफ जख्मी सरोज सिंह ने गांव के ही ब्रजेश पर पूर्व के विवाद में गोली मारने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। वहीं सर्जन डॉ.विकास सिंह ने बताया कि जख्मी को बाएं साइड सीने एवं बाएं हाथ में कलाई पर गोली लगी है। ऑपरेशन कर बुलेट निकाल दिया गया है। डैमेज पार्ट्स को रिपेयर कर दिया गया है। हालांकि उसे अभी ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular