Homeबिहारआराआरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के शीतल टोला में युवक को...

आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के शीतल टोला में युवक को मारी चाकू

Sheetal Tola: जख्मी टाउन थाना क्षेत्र के शीतल टोला मोहल्ला निवासी परमेश्वर प्रसाद का 26 वर्षीय पुत्र निकेश कुमार है।

jay kumar
  • हाइलाइट: Sheetal Tola
  • पूर्व के विवाद में युवक को मारी चाकू
  • जख्मी युवक का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
  • शहर के शीतल टोला मोहल्ले में गुरुवार की शाम घटी घटना

आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के शीतल टोला मोहल्ले में पूर्व के विवाद में एक युवक को चाकू मार दी गई। जख्मी को बाएं हाथ, सिर एवं दाहिने साइड गर्दन में चाकू लगा है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

जानकारी के अनुसार जख्मी टाउन थाना क्षेत्र के शीतल टोला मोहल्ला निवासी परमेश्वर प्रसाद का 26 वर्षीय पुत्र निकेश कुमार है। वहीं घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

इधर, निकेश कुमार ने बताया कि एक बुधवार को उसके मोहल्ले में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। उस समय वह भी वहां पर खड़ा था। गुरुवार की शाम जब वह अपने घर के बाहर गली में खड़ा था। तभी दूसरे पक्ष के लोग आए और उसे पहले पक्ष का लड़का समझकर चाकू एवं ब्लेड से मारकर जख्मी कर दिया।

वहीं दूसरी तरफ जख्मी निकेश कुमार ने कौशल पर चाकू व ब्लेड से मारकर जख्मी करने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular