Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर में सवारियो से भरी ऑटो पलटी, पांच जख्मी

भोजपुर में सवारियो से भरी ऑटो पलटी, पांच जख्मी

Piro Bazar घायलो में एक सदर अस्पताल से पटना रेफर

पीरो थाना क्षेत्र के पीरों बाजार के समीप रविवार की शाम घटी घटना

आरा। पीरो थाना क्षेत्र के पीरो बाजार (Piro Bazar) के समीप रविवार की शाम अनियंत्रित होकर सवारी से भरी ऑटो पलट गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि चार लोगों को आंशिक रूप से चोटें आई है। गंभीर रुप से जख्मी युवक को इलाज के लिये पीरो अनुमंडलीय अस्पताल से सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया।

jay kumar

जानकारी के अनुसार जख्मियों में टाउन थाना क्षेत्र के शीतल टोला निवासी प्रताप शर्मा का पुत्र जितेंद्र कुमार एवं विशाल कुमार सहित तीन अन्य जख्मी है। बताया जाता है कि जख्मी जितेंद्र कुमार अपने दोस्त विशाल एवं तीन अन्य दोस्तों के साथ अपने ऑटो से बिहिया गया था। इसके बाद वह वहां से घूमने के लिए पीरों चला गया। वापस लौटने के दौरान Piro Bazar ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें पांच लोग जख्मी हो गए। इसमें जितेंद्र कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। जिसके कारण उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया गया है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular