Homeराजनीतभोजपुर में महागठबंधन की लहर, धनबल-बाहुबल को जनता जनबल से देगी जवाब-कुणाल

भोजपुर में महागठबंधन की लहर, धनबल-बाहुबल को जनता जनबल से देगी जवाब-कुणाल

Tarari MLA Sudama Prasad ने जारी की अपने पांच वर्षों का रिपोर्ट कार्ड

आरा। तरारी विधानसभा विधायक सुदामा प्रसाद (Tarari MLA Sudama Prasad) ने अपने 5 सालों के कामकाज की रिपोर्ट कार्ड जारी किया। इस मौके पर भाकपा (माले) पॉलिट ब्यूरो सदस्य व बिहार राज्य सचिव कॉमरेड कुणाल, तरारी विधायक सुदामा प्रसाद, माले जिला कमिटी सदस्य राजनाथ राम, वार्ड पार्षद व माले नेता अमित कुमार बंटी मौजूद थे।

राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि अभी मैंने भोजपुर के सभी विधानसभा का दौरा किया। हर जगह जनता में उत्साह है और महागठबंधन की लहर है। इस बार चुनाव में जनता भाजपा-जदयू को धनबल का जवाब जनबल से देगी। मोदी सरकार के कारपोरेटपरस्त व जनविरोधी नीतियों की वजह से देश की अर्थव्यवस्था -24% तक नीचे गिरा। निजीकरण के नीतियों के कारण रेलवे व सरकारी कंपनियों को बेच दिया, जिससे नौजवाओन के रोजगार व समाप्त हो गया। 15 वर्षों के भाजपा-जदयू के शासन मे विकास के झूठे दावों के सिवा कुछ भी पेश करने लायक नही है। बिहार मे मौजूद डबल इंजन की सरकार लोगों पर दमन की डबल बुलडोजर की सरकार साबित हुई

अपने पांच वर्षों के कार्यकाल मे क्षेत्र के हर मुद्दों पर सड़क से लेकर सदन तक किया संघर्ष-सुदामा प्रसाद

तरारी विधायक सुदामा प्रसाद (Tarari MLA Sudama Prasad) ने कहा कि मैंने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल मे विधानसभा के भीतर अपने क्षेत्र के विकास के लिए व जनता कि हर मुद्दों का आवाज बन्ने का कोशिश किया । सरकार के हर जनविरोधी नीतियों व कदमों का विरोध किया। सदन से सड़क पर भी जन आंदोलन के पक्ष मे खड़ा रहा। अपने फंड का जन नियंत्रण के मध्यम से क्षेत्र मे उपयोग किया। जन प्रतिनिधियों को जनता के प्रति जिम्मेवार होना चाहिए के उसूलों के साथ अपना कामकाज का रिपोर्ट रखा।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular