HomeNewsबिहारससुरालवालों की खातिरदारी से अस्पताल पहुंचा दामाद

ससुरालवालों की खातिरदारी से अस्पताल पहुंचा दामाद

Piro Bazar: पत्नी की विदाई के लिए ससुराल में दामादगिरी करना भारी पड़ा, ससुरालवालों ने जमकर धोया

jay kumar

जख्मी युवक कायमनगर गांव निवासी वीरेंद्र चौधरी का 23 वर्षीय पुत्र छोटू चौधरी है

जख्मी युवक छोटू चौधरी का आरा सदर अस्पताल में कराया गया इलाज

बिहार/आरा  खबरे आपकी पत्नी की विदाई के लिए ससुराल में दामादगिरी करना एक युवक को काफी भारी पड़ गया। मामला भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद पीरो बाजार की है। शुक्रवार की सुबह पत्नी की विदाई कराने ससुराल गये दामाद की ससुरालवालों नें जमकर धुलाई कर दी गई। पिटाई से जख्मी युवक को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया और उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।

Piro Bazar: पत्नी की विदाई कराने पीरो बाजार स्थित ससुराल गया था युवक

Piro Bazar

जानकारी के अनुसार जख्मी गीधा ओपी अंतर्गत कायमनगर गांव निवासी वीरेंद्र चौधरी का 23 वर्षीय पुत्र छोटू चौधरी है। इधर, छोटू चौधरी ने बताया कि वह गुरुवार की दोपहर पीरो थाना क्षेत्र के पीरो बाजार अपनी पत्नी का विदाई कराने ससुराल गया था। शुक्रवार की सुबह जब वह ससुराल वालों से अपनी पत्नी विदाई करने को कहा, तो उनके बीच तू-तू-मैं-मैं हुई। जिसके बाद ससुराल वालों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular