Homeबिहारआरासीएम की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं का टेंडर कार्य पूर्ण

सीएम की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं का टेंडर कार्य पूर्ण

सूबे के मुख्यमंत्री की ‘प्रगति यात्रा’ के क्रम में भोजपुर जिले में की गई घोषणाओं से संबंधित कार्यों की जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की गई।

  • हाइलाइट्स: Pragati Yatra – Tender work
    • जल्द कार्य प्रारंभ करने की कार्रवाई की जा रही
    • चंदवा से गांगी होते हुए धरहरा तक नहर बांध पर होगा सड़क निर्माण कार्य
    • बिहिया चौरसता से एनएच-922 तक पथ का होगा चौड़ीकरण कार्य
    • आरा रेलवे स्टेशन से जज कोठी मोड़ तक पथ का होगा चौड़ीकरण कार्य

बिहार आरा। सूबे के मुख्यमंत्री की ‘प्रगति यात्रा’ के क्रम में भोजपुर जिले में की गई घोषणाओं से संबंधित कार्यों की जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में योजनाओं के टेंडर, क्रियान्वयन की स्थिति तथा अन्य प्रमुख बिंदुओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक में यह जानकारी दी गई कि प्रगति यात्रा के दौरान घोषित निम्नलिखित योजनाओं का टेंडर कार्य पूर्ण हो चुका है और कार्य प्रारंभ करने की कार्रवाई की जा रही है।

jay kumar

Pragati Yatra – Tender work – जिलाधिकारी द्वारा पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया

  • चंदवा से गांगी होते हुए धरहरा तक नहर बांध पर सड़क निर्माण कार्य
  • बिहिया चौरसता से एनएच-922 तक पथ चौड़ीकरण कार्य
  • संदेश से अखगांव होते हुए कोईलवर तक नहर बांध पर पथ निर्माण कार्य
  • आरा रेलवे स्टेशन से जज कोठी मोड़ तक पथ चौड़ीकरण कार्य

•आरा शहरी क्षेत्र में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के तहत आउटफॉल नाला तथा समफाउस का निर्माण कार्य
•तरारी के ग्राम देव में सूर्य मंदिर परिसर का विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य। शेष योजनाओं के टेंडर संबंधी प्रक्रियाएं संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए आगामी 15 अगस्त 2025 तक पूर्ण करने हेतु जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त, प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा,सभी अनुमंडल पदाधिकारी, निदेशक एनईपी, सभी कार्यपालक अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular