Homeबिहारआरा भोजपुरखेत में लगे इलेक्ट्रिक जाल की चपेट में आने से युवक की...

खेत में लगे इलेक्ट्रिक जाल की चपेट में आने से युवक की मौत, शव को कुएं में फेंका

मृतक चौरी थाना क्षेत्र के बरेथ गांव वार्ड नंबर -13 निवासी तालकेश्वर सिंह का 28 वर्षीय पुत्र कुंदन सिंह है।

  • हाइलाइट्स: Kundan Singh Berath
    • करंट की चपेट में आने से सिलाइकर्मी की मौत, शव को कुएं में फेंका
    • परिजन द्वारा खेत मालिक पर करंट से मारकर शव कुएं में फेंकने का लगाया जा रहा आरोप
    • चार के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज, एक आरोपित गिरफ्तार
    • चौरी थाना क्षेत्र के बेरथ गांव में रविवार की शाम घटी घटना

बिहार,आरा। भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के बेरथ गांव में रविवार की शाम करंट की चपेट में आने से सिलाइकर्मी की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। वहीं परिजन द्वारा खेत मालिक पर ही करंट से मारकर उसके शव को कुएं में फेंकने का आरोप लगाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार मृतक चौरी थाना क्षेत्र के बरेथ गांव वार्ड नंबर -13 निवासी तालकेश्वर सिंह का 28 वर्षीय पुत्र कुंदन सिंह है। वह पेशे से सिलाइकर्मी था। नोएडा सेक्टर 88 में स्थित प्राइवेट कंपनी में कपड़ा सिलाई करने का काम करता था।

Kundan Singh Berath – बालेश्वर महतो सहित उसके अन्य साथियो पर हत्या का आरोप

इधर, मृतक के भाई गुड्डू कुमार ने बताया कि वह 14 जुलाई को नोएडा से वापस गांव लौटा था। 28 जुलाई को वह नोएडा जाने वाला था। रविवार की शाम वह गांव के ही बालेश्वर महतो के खेत की ओर घूमने गया था। जहां बालेश्वर महतो द्वारा अपने खेत के चारों तरफ इलेक्ट्रिक जाल लगाया गया था।

घूमने के दौरान वह उसी जाल में स्पर्श कर गया और करंट चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद बालेश्वर महतो अन्य साथियो के साथ मिलकर उसके शव को कुएं में फेंक दिया गया था। जब परिजन ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान जब उसके खेत में पहुंचे तो वहां जालियों पर मिट्टी लगा हुआ था।

जिसके बाद वे लोग बालेश्वर महतो के घर पहुंचे उससे पूछताछ की तो उसने कुछ भी बताने से साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना बालेश्वर महतो के घर पहुंची। तब जाकर उसने बताया कि उसका शव कुएं में फेंका हुआ है। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उसके शव को कुएं से बाहर निकाला गया। जिसके पश्चात पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular