Homeबक्सरकृष्णाब्रह्मकांवरियों से भरा पिकअप अनियंत्रित होकर पलटा, डेढ़ दर्जन जख्मी

कांवरियों से भरा पिकअप अनियंत्रित होकर पलटा, डेढ़ दर्जन जख्मी

आरा-बक्सर फोरलेन पर बक्सर जिले के कृष्णब्रह्म थाना क्षेत्र के छोटका ढकाईच गांव के समीप सोमवार को कांवरियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।

  • हाइलाइट: Chotka Dhakaich
    • कृष्णब्रह्म थाना क्षेत्र के छोटका ढकाईच गांव के समीप सोमवार की दोपहर घटी घटना

बिहार। आरा-बक्सर फोरलेन पर बक्सर जिले के कृष्णब्रह्म थाना क्षेत्र के छोटका ढकाईच गांव के समीप सोमवार को कांवरियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप पर सवार डेढ़ दर्जन कांवरिया जख्मी हो गए, जख्मियों में एक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जबकि अन्य जख्मियों का इलाज ब्रह्मपुर पीएससी में कराया जा रहा है।

jay kumar

Chotka Dhakaich – बाबाधाम से पिकअप द्वारा वापस घर लौट रहे थे

जानकारी के अनुसार जख्मी कांवरियों में रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के भानपुर गांव निवासी दूधनाथ सिंह का पुत्र भोला कुमार एवं करीब डेढ़ दर्जन अन्य शामिल है। इधर, भोला कुमार ने बताया कि वे लोग झारखंड के देवघर जिले में स्थित बाबाधाम से पिकअप द्वारा वापस लौट रहे थे। उसी दौरान छोटका ढकाइच के समीप पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे सभी जख्मी हो गए।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular