HomeNewsक्राइमभोजपुर में हथियारबंद बदमाशों ने युवक को मारी गोली

भोजपुर में हथियारबंद बदमाशों ने युवक को मारी गोली

Pramod Yadav shot: जख्मी युवक का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

jay kumar

घटना का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की छानबीन में जुटी जगदीशपुर पुलिस

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रूपबांध एवं दावां गांव की बीच शनिवार की रात घटी घटना

खबरे आपकी बिहार/आरा। भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रूपबांध एवं दावां गांव के बीच शनिवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। जख्मी युवक को बाये पैर के जांघ में गोली लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए बिहिया सीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया।

Pramod Yadav shot:विमवां गांव के प्रमोद यादव को रूपबांध एवं दावां गांव के बीच मारी गोली

Pramod Yadav shot

जानकारी के अनुसार जख्मी युवक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के विमवां गांव निवासी रामदेव यादव का 27 वर्षीय पुत्र प्रमोद यादव है। इधर, जख्मी युवक के भाई दुरान्द यादव ने बताया कि वह कोलकाता में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता है। शनिवार को वह बाइक द्वारा अपनी बहन के घर जा रहा था। तभी रूपबांध एवं दावां गांव के बीच यह घटना घटी। जगदीशपुर थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहूंच मामले की छानबीन में जुट गये।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular