Homeराजनीतराज्यसभा चुनाव वोटिंग पर बोले प्रशांत किशोर

राज्यसभा चुनाव वोटिंग पर बोले प्रशांत किशोर

Rajya Sabha Election Voting: जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर सोमवार को भोजपुर पहुंचे। दरअसल, प्रशांत किशोर बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं।

  • हाइलाइट: Rajya Sabha Election Voting
  • बिहार से हर बार कोई ये चुनाव जीत कर जाता है, बावजूद बिहार के लोगों की स्तिथि नहीं बदलती

आरा। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर सोमवार को भोजपुर पहुंचे। दरअसल, प्रशांत किशोर बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वे हर जिले में जाकर संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं।इसी क्रम में वे सोमवार को भोजपुर जिले में पहुंचे, जहां उन्होंने आरा में स्थित रॉयल विजन क्लब रिसोर्ट में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

इस दौरान प्रशांत किशोर ने विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि उसका नतीजा बहुत ही चौंकाने वाला था। उन्होंने कहा कि “दस-दस हजार रुपये देकर 202 सीटें जीतने के बाद भी नीतीश कुमार तीन महीने से ज्यादा मुख्यमंत्री नहीं रह पाए। यह परिणाम उनकी लोकप्रियता का नहीं, बल्कि ‘मैन्युफैक्चर्ड रिजल्ट’ का उदाहरण है।

इसलिए 202 विधायक होने के बाद भी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ रहा है। इसके साथ ही राज्यसभा चुनाव वोटिंग का जिक्र करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि हर बार लोग बिहार से राजयसभा में जाते हैं, बावजूद बिहार के लोगों की स्तिथि नहीं बदलती। जो चुन कर जाते हैं वो बिहार में एक ट्रेन को स्टोपेज तक नहीं करवा पाते हैं।

चुनाव के बाद से अबतक 50 से ज्यादा बच्चों की दूसरे प्रदेशों में हुई मौत, फिर भी नेता-मंत्री मौन प्रशांत किशोर ने एक बड़े मुद्दे पर लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए बोलें- अभी तक जब से बिहार में नई सरकार का गठन हुआ है तब से बिहार के 50 से ज्यादा ऐसे युवा जो रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में गए हैं, उनकी मृत्यु हो गई है, लेकिन सरकार के किसी नेता या मंत्री के तरफ से किसी बच्चे के लिए अबतक एक ब्यान भी नहीं आया है।

मौके पर अभय सिंह, शैलजा सिंह, किरण सिंह, सलमा बेग़म, एस के सिंह, सिद्ध नाथ राय, तथागत हर्षवर्धन, किशोर कुमार मुन्ना, जेपी सिंह, ललन जी सहित अन्य मौजूद थे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular