HomeNewsबिहारयूपी से पकड़ा गया सोशल वर्कर प्रिंस हत्या कांड का शूटर, अन्य...

यूपी से पकड़ा गया सोशल वर्कर प्रिंस हत्या कांड का शूटर, अन्य की तलाश

गिरफ्तार शूटर नगर थाना क्षेत्र के मझौंवा निवासी अनिल कुमार उर्फ भुलचुल है। वह पूर्व से भी गांव के ही एक युवक को गोली मारने में आरोपित है।

Prince Murder – Shooter Arrested : गिरफ्तार शूटर नगर थाना क्षेत्र के मझौंवा निवासी अनिल कुमार उर्फ भुलचुल है। वह पूर्व से भी गांव के ही एक युवक को गोली मारने में आरोपित है।

  • हाइलाइट : Prince Murder – Shooter Arrested
    • नगर थाना क्षेत्र के मझौंवा के समीप 21 मई की सुबह गोली मार की गयी थी हत्या
    • जमीन विवाद में गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या की दर्ज करायी गयी थी प्राथमिकी

आरा: टाउन थाना क्षेत्र के मझौंवा बांध के समीप सामाजिक कार्यकर्ता प्रिंस सिंह की हत्या कांड के शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे शनिवार की सुबह यूपी के वाराणसी से पकड़ा गया है। वह नगर थाना क्षेत्र के मझौंवा निवासी अनिल कुमार उर्फ भुलचुल है। वह पूर्व से भी गांव के ही एक युवक को गोली मारने में आरोपित है। उस मामले में वह जेल भी गया था। एसपी प्रमोद कुमार यादव की ओर से प्रेस बयान जारी कर यह जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि पिछले 21 मई की सुबह मझौंवा बांध के समीप कुदरिया गांव निवासी प्रिंस कुमार सिंह की जमीन विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। उसमें अनिल कुमार उर्फ भुलचुल, कुदरिया गांव निवासी हरेंद्र सिंह, सतीश कुमार और कुनु कुमार को आरोपित किया गया था। अनिल कुमार भुलचुल पर गोली मारने जबकि तीन अन्य लोगों पर हत्या का षड़यंत्र का आरोप लगाया गया था।

उसके बाद से ही थानाध्यक्ष देवराज राय के नेतृत्व में टीम आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही थी। इस बीच तकनीकी सूत्र और मानवीय इनपुट के आधार पर अनिल कुमार उर्फ भुलचुल को शनिवार की सुबह यूपी के वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। टीम में दारोगा विजय सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

बता दें कि मूल रूप से सिन्हा थाना क्षेत्र के कुदरियां गांव निवासी हेमंत प्रताप सिंह के पुत्र प्रिंस सिंह की 21 मई की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। प्रिंस सिंह मझौंवा बांध के पास नगर थाना क्षेत्र के शंकर नगर मोहल्ले में रहते थे। जमीन विवाद की पंचायती कराने स्थानीय विधायक के पास जाने के दौरान रेकी कर उसकी हत्या कर दी गई थी।

पढ़ें : आरा नगर निगम के सरकारी योजनाओं में भारी गड़बड़ी का मामला आया सामने

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular