Sunday, February 8, 2026
No menu items!
Homeआरा भोजपुरशाहपुरसब्जी दुकानदारों को शाहपुर के पुराने बाजार में स्थानांतरण का प्रस्ताव

सब्जी दुकानदारों को शाहपुर के पुराने बाजार में स्थानांतरण का प्रस्ताव

Old Bazaar Shahpur: शाहपुर के पुराने बाजार में सब्जी दुकानदारों के स्थानांतरण का प्रस्ताव: मुख्य पार्षद सहित पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी से की मांग

  • हाइलाइट: Old Bazaar Shahpur
    • मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद सहित सभी वार्ड पार्षदों ने ईओ को दिया हस्ताक्षरयुक्त आवेदन

आरा , बिहार। भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत में इन दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग-84 (आरा-बक्सर मुख्य मार्ग) पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात पाने के लिए नगर के जनप्रतिनिधियों ने कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) नेशात आलम को एक संयुक्त आवेदन सौंपा है, जिसमें अतिक्रमण के कारण विस्थापित हुए सब्जी दुकानदारों के लिए पुराने बाजार क्षेत्र में स्थापित करने का अनुरोध किया गया है। यह पहल मुख्य मार्ग पर उत्पन्न होने वाली अव्यवस्था और यातायात बाधा को कम करने को लेकर है।

नगर पंचायत शाहपुर के मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद और सभी वार्ड पार्षदों ने एकजुट होकर सब्जी दुकानदारों को पुराने बाजार क्षेत्र में स्थायी रूप से स्थानांतरित करने की मांग की है। यह मांग कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) नेशात आलम को सौंपे गए एक हस्ताक्षरयुक्त आवेदन के माध्यम से की गई है, जिसमें सड़क जाम से मुक्ति और पुराने बाजार क्षेत्र में सब्जी दुकानदारों के व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।

विदित रहें कि हाल ही में, नगर प्रशासन द्वारा आरा-बक्सर मुख्य मार्ग (एनएच-84) पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। इस अभियान के तहत, सड़क किनारे वर्षों से अपनी दुकानें संचालित कर रहे सब्जी दुकानदारों को हटाया गया था, जिससे सड़क पर अनावश्यक भीड़भाड़ और यातायात में बाधा दूर हुई थी। हालांकि, इन दुकानदारों के लिए एक वैकल्पिक और स्थायी स्थान की अनुपलब्धता एक चिंता का विषय बनी हुई थी। इससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही थी और वे हड़ताल पर थे, तथा पुनः सड़कों पर लौटने को तैयार थे, जिससे पूर्व की भांति जाम की समस्या उत्पन्न होने की आशंका थी।

इसी समस्या के समाधान तथा सभी पक्षों के हित को ध्यान में रखते हुए, नगर पंचायत शाहपुर के प्रतिनिधिगण जिसमें मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद के साथ-साथ सभी वार्ड पार्षदों ने सर्वसम्मति से एक आवेदन तैयार कर उस पर हस्ताक्षर किए हैं। इस आवेदन में कार्यपालक पदाधिकारी नेशात आलम से स्पष्ट रूप से मांग की गई है कि सब्जी दुकानदारों को नगर के पुराने बाजार क्षेत्र में स्थानांतरित किया जाए। पार्षदों का तर्क है कि पुराने बाजार में पर्याप्त जगह उपलब्ध है, जहां ये दुकानदार व्यवस्थित तरीके से अपनी दुकानें लगा सकते हैं।

पुराने बाजार के व्यवसायियों का मानना है कि मुख्य पार्षद,उप मुख्य पार्षद और पार्षदों द्वारा की गई यह पहल शाहपुर नगर की यातायात व्यवस्था को सुधारने, जनजीवन को सुगम बनाने और सब्जी दुकानदारों को एक स्थायी व सम्मानजनक आजीविका प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण तथा दूरदर्शी कदम है। सब्जी दुकानदार इधर आते है तो वे लोग स्वागत करेंगे। कार्यपालक पदाधिकारी नेशात आलम से इस जनहितैषी प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करने और आवश्यक कार्यवाही करने की अपेक्षा की जा रही है। यदि यह प्रस्ताव सफलतापूर्वक कार्यान्वित होता है, तो इससे न केवल आरा-बक्सर मुख्य मार्ग (एनएच-84) पर जाम की गंभीर समस्या से मुक्ति मिलेगी, बल्कि सब्जी दुकानदारों को भी एक सुरक्षित और स्थायी व्यावसायिक स्थान प्राप्त होगा।

Old Bazaar Shahpur: स्थानीय निवासियों की प्रक्रियात्मक आपत्ति

हालांकि, इस प्रस्ताव को लेकर नगर के कुछ लोगों और प्रबुद्ध नागरिकों ने प्रक्रियागत आपत्ति दर्ज की है। उनका कहना है कि ऐसे महत्वपूर्ण निर्णय, जो पूरे नगर के जनजीवन को प्रभावित करते हैं, उन्हें सीधे कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र देने के बजाय नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में एक प्रस्ताव के रूप में प्रस्तुत किया जाना चाहिए था। उनका तर्क है कि बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से इसे पारित किया जाता, जिससे निर्णय में अधिक पारदर्शिता और जनभागीदारी सुनिश्चित होती।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur

Most Popular