Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरजगदीशपुर नगर में विषैले जंतु के काटने से बुजुर्ग महिला की मौत

जगदीशपुर नगर में विषैले जंतु के काटने से बुजुर्ग महिला की मौत

Prabhavati Devi Jagdishpur: जगदीशपुर नगर में गुरुवार की शाम विषैले जंतु के काटने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

  • हाइलाइट: Prabhavati Devi Jagdishpur
    • इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में तोड़ा दम
    • जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर नगर में गुरुवार की शाम घटी घटना

आरा। जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर नगर में गुरुवार की शाम विषैले जंतु के काटने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतका जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर नगर वार्ड नंबर-13 निवासी शिवनाथ शर्मा की 65 वर्षीया पत्नी प्रभावती देवी है। वह दुलौर स्थित प्राइवेट स्कूल में काम करती थी।

इधर, मृतका के बेटे अंजय शर्मा ने बताया कि वह दुलौर स्थित प्राइवेट स्कूल में काम करती है। गुरुवार को वह स्कूल में ही थी। शाम जब वह अपने दुकान पर थे, तब स्कूल के शिक्षकों द्वारा इसकी सूचना दी गई। स्कूल के शिक्षकों द्वारा दुलौर अनुमंडलीय अस्पताल में उनका इलाज करवा कर घर पहुंचा दिया गया।

वावजूद इसके तबीयत में कोई सुधार नही हुआ, तो परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन उनके शव को वापस गांव ले गए। बताया जाता है कि मृतका को चार पुत्री किरण देवी, रेखा देवी, रानी देवी, रिंकी देवी व दो पुत्र संजय शर्मा एवं अंजय शर्मा है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular