Homeशाहपुरबहोरनपुरसारंगपुर गांव में छत के कुंडी से लटका मिला नवविवाहिता का शव

सारंगपुर गांव में छत के कुंडी से लटका मिला नवविवाहिता का शव

Sarangpur News: भोजपुर जिले के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव में छत के कुंडी से लटका नवविवाहिता का शव बरामद हुआ। घटना को लेकर गांव में आसपास के इलाके में सनसनी मच गई।

Bijay singh
  • हाइलाइट: Sarangpur News
  • छत के कुंडी से लटका मिला नवविवाहिता का शव
  • मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का लगाया आरोप
  • बहोरनपुर थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव में बुधवार की सुबह घटी घटना

आरा। जिले के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव में छत के कुंडी से लटका नवविवाहिता का शव बरामद हुआ। घटना को लेकर गांव में आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृतका बहोरनपुर थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव निवासी राहुल ठाकुर की 20 वर्षीया पत्नी ब्यूटी देवी है।

इधर, गड़हनी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी मृतका के पिता गुड्डू ठाकुर ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री ब्यूटी देवी की शादी इसी वर्ष 24 फरवरी को बहोरनपुर थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव निवासी अभिनाथ ठाकुर के पुत्र राहुल ठाकुर से की थी। उसका पति राहुल ठाकुर उनके बेटे के साथ हैदराबाद में रहकर काम करता है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात आठ बजे तक उनकी पुत्री से मोबाइल पर बातचीत हुई थी। वह अपने ससुर एवं ससुराल के अन्य लोगों से बातचीत नहीं करती थी। इसी बीच बुधवार की सुबह जब वह पटना के विक्रम पाली गए हुए थे। तो, उनकी भतीजी द्वारा फोन कर सूचना दी गई कि ब्यूटी देवी की मौत हो गई है।

Sarangpur News: ससुर एवं देवर सहित अन्य लोगों पर आरोप

सूचना पाकर परिजन पहले बहोरनपुर थाना पहुंचे। उसके बाद उसके ससुराल पहुंचे तो, उन्होंने देखा कि वह मृत अवस्था में जमीन पर पड़ी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

वहीं दूसरी तरफ मृतका के पिता गुड्डू ठाकुर ने उसके ससुर एवं देवर सहित अन्य लोगों पर अपनी पुत्री को मारने का आरोप लगाया है। हालांकि उन्होंने कारण स्पष्ट नहीं बताया है।

इस संबंध में बहोरनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी मृतका के परिजन द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि मृतका अपनी चार बहन व दो भाई में पांचवें स्थान पर थी।उसके परिवार में मां अंजू देवी व तीन बहन एवं दो भाई है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया।

jay kumar
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular