Lakshmipur village: भोजपुर जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में गुरुवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर दौड़ने निकले युवक की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
- हाइलाइट: Lakshmipur village
- दौड़ने के दौरान युवक की मौत, घर मे मचा कोहराम
- इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
- हृदय गति रुक जाने के कारण मौत होने की जताई जा रही आशंका
- सिन्हा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में गुरुवार की सुबह घटी घटना
आरा। जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में गुरुवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर दौड़ने निकले युवक की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतक सिन्हा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी सियाधार पासवान का पुत्र जितेंद्र पासवान है।
बताया जाता है कि वह नौकरी की तैयारी कर रहा था। जिसको लेकर वह हर रोज की तरह गुरुवार की सुबह भी गांव में दौड़ने के लिए निकला था। इस दौरान वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन द्वारा उसे आनन-फानन में इलाज के लिए आ सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को वापस गांव ले गये। जहां दाह-संस्कार कर दिया। हालांकि युवक की मौत किस कारण हुई। यह स्पष्ट नहीं हो सका है। जबकि परिजन द्वारा हृदय गति रुक जाने के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। घटना के बाद मृतक की मां एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


