Homeबिहारआराघर के कमरे में पंखे से लटका मिला महिला का शव

घर के कमरे में पंखे से लटका मिला महिला का शव

मृतका चांदी थाना क्षेत्र के नरही गांव निवासी सोनू कुमार की 24 वर्षीया पत्नी पुष्पा कुमारी है। मायकेवालों द्वारा ससुराल वालों पर मारपीट एवं फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है।

Pushpa – Narhi village: मृतका चांदी थाना क्षेत्र के नरही गांव निवासी सोनू कुमार की 24 वर्षीया पत्नी पुष्पा कुमारी है। मायकेवालों द्वारा ससुराल वालों पर मारपीट एवं फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है।

  • हाइलाइट : Pushpa – Narhi village
    • मायकेवाले ने ससुराल वालों पर हत्या का लगाया आरोप
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • चांदी थाना क्षेत्र के नरही गांव में गुरुवार के दोपहर घटी घटना

आरा: चांदी थाना क्षेत्र के नरही गांव में गुरुवार की दोपहर घर के‌ कमरे में पंखे से एक महिला का शव लटका मिला। मृतका के शरीर मे पीठ पर काला रंग का निशान एवं गर्दन पर भी दाग पाया गया है। जिसके कारण मृतका के मायकेवालों द्वारा ससुराल वालों पर मारपीट एवं फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार मृतका चांदी थाना क्षेत्र के नरही गांव निवासी सोनू कुमार की 24 वर्षीया पत्नी पुष्पा कुमारी है। इधर, मृतका के बड़े पिता उमेश पासवान ने बताया कि शाहपुर थाना क्षेत्र के ओझा के सेमरिया गांव निवासी गोपाल पासवान ने अपनी पुत्री की शादी चांदी थाना क्षेत्र के नरही गांव निवासी गोपी चंद पासवान के पुत्र सोनू कुमार से वर्ष 2021 में की थी। उसका पति व ससुर शराब पीता है। जिसको लेकर वे दोनी बराबर उसके साथ मारपीट करते थे।

शराब पीने के कारण उसने उसके सारे गहने भी बेच दिया है। जब भी उसे पैसों की जरूरत होती, तो वह हम लोगो से मांगती थी या मायके आती, तो लेकर जाती थी। शुक्रवार की दोपहर करीब बारह बजे उसने उन्हें कॉल किया और कहा कि उसके पति, ससुर व सास ने मिलकर उसके साथ मारपीट की थी और आज सुबह भी उसके साथ मारपीट की है। आप यहां जल्दी आइये। जिसके बाद परिजन वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वह पंखे से लटकी हुई है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular