Tuesday, December 16, 2025
No menu items!
Homeप्रेम कहानीअप्राकृतिक यौनाचार, हथियार भीड़ा बनाया वीडियो

अप्राकृतिक यौनाचार, हथियार भीड़ा बनाया वीडियो

भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोर के साथ सामूहिक अप्राकृतिक यौनाचार का मामला सामने आया है।

Unnatural sex: भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोर के साथ सामूहिक अप्राकृतिक यौनाचार का मामला सामने आया है।

  • हाइलाइट : Unnatural sex
    • हथियार के बल पर किशोर के साथ सामूहिक अप्राकृतिक यौनाचार, बनाया वीडियो
    • चार युवकों ने हथियार भीड़ा कर बारी-बारी से किया अप्राकृतिक यौनादार
    • चरपोखरी थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की देर शाम घटी घटना

आरा/चरपोखरी: भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोर के साथ सामूहिक अप्राकृतिक यौनाचार का मामला सामने आया है। गुरुवार की देर शाम गांव के ही चार दोस्तों ने मिलकर पहले किशोर के साथ मारपीट की। इसके बाद हथियार के बल पर उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया और उसका वीडियो भी बना डाला। घटना को लेकर पूरे गांव में सनसनी मच गई है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित किशोर चरपोखरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी है। वही उक्त आरोपी भी उसी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। इसके बाद पीड़ित किशोर द्वारा उनके खिलाफ स्थानीय थाना में नामजक प्राथमिक की भी दर्ज कराई गई है। इसके पश्चात पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं पुलिस द्वारा पीड़ित किशोर को मेडिकल जांच के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।

इधर, पीड़ित किशोर ने बताया कि वह गुरुवार की देर शाम गांव में स्थित नहर किनारे बाइक से शौच करने के लिए गया था। तभी गांव का ही एक युवक वहां आया और उसकी बाइक की चाभी छीन ली और उसके साथ हातपाई करने लगा। उसके बाद उसने अपने तीन अन्य दोस्तों को भी फोन कर वहां बुलाया।

जिसके बाद चारों ने मिलकर पहले उसके साथ मारपीट की। उसके बाद चारों उसे घसीटकर पैक्स गोदाम में ले गए और वहां पर ले जाकर उसके साथ चारो ने हथियार भीड़ा कर बारी-बारी से उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया और उनके द्वारा द्वारा उसका वीडियो भी बनाया गया। इसके बाद वे चारो वहां से भाग निकले।

इसके बाद उसने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की। जिसके बाद उसके द्वारा चारों आरोपियों के खिलाफ स्थानीय थाना में नामजद प्राथमिक की दर्ज कराई गई। वहीं दूसरी ओर पीड़ित किशोर ने गांव के ही नीरज, कन्हैया, निखिल एवं कुंदन नामक लड़को पर खुद के साथ मारपीट करने व पिस्टल भीड़ा अप्राकृतिक यौनाचार करने एवं वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन एवं आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही हैं।

News
News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
pintu Bhaiya
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular