Homeआरा भोजपुरबिहियारबी महोत्सव: किसानों को अच्छी फसल उत्पादन के लिए किया गया प्रशिक्षित

रबी महोत्सव: किसानों को अच्छी फसल उत्पादन के लिए किया गया प्रशिक्षित

Rabi Festival Bihiya:किसान सलाहकारों ने उपेक्षा का आरोप लगा कार्यक्रम का किया बहिष्कार

jay kumar

खबरे आपकी:जितेंन्द्र कुमार/बिहिया: प्रखंड मुख्यालय बिहिया स्थित किसान भवन प्रांगण में शुक्रवार को कृषि विभाग आत्मा के तत्वावधान में रबी महाभियान- 2022 के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख प्रतिमा देवी व उपप्रमुख मुकेश कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

कार्यक्रम में काफी संख्या में जुटे महिलाओं समेत अन्य किसानों को कृषि वैज्ञानिक निलेश कुमार ने रबी मौसम में उगाई जाने वाली फसलों के उन्नत प्रभेद एवं कीट प्रबंधन की जानकारी दी। वहीं सहायक निदेशक डॉ. ब्रजेश कुमार ने उर्वरक प्रबंधन एवं कृषि विभाग द्वारा संचालित सरकार प्रायोजित योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए उसका लाभ लेने को कहा।

Rabi Festival Bihiya:राणा राजीव रंजन कुमार ने दी किसानों को उपयोगी जानकारी

Rabi Festival Bihiya

आत्मा के उप परियोजना निदेशक राणा राजीव रंजन कुमार ने रबी फसलों के बीज उपचार व प्रभेदों के बारे में किसानों को उपयोगी जानकारी देते हुए बेहतर फसल उत्पादन के गुर बताये।इस अवसर पर सहायक निदेशक भूमि संरक्षण विकास कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी संजय कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश्वर राम, कृषि समन्वयक अखिलेश ओझा, विमल कुमार, रमेश चन्द्र, पंकज कुमार समेत अन्य उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन प्रशांत पाण्डेय व धन्यवाद ज्ञापन मनोज कुमार ने किया।

किसान सलाहकारां ने किया कार्यक्रम का बहिष्कार

कृषि विभाग के अधिकारियों पर किसान सलाहकारों को उपेक्षित करने का आरोप लगाते हुए किसान सलाहकारों ने रबी महाभियान- 2022 कार्यक्रम का बहिष्कार किया।संघ के प्रखंड अध्यक्ष बलराम सिंह ने उनलोगों की नियुक्ति किसान व विभाग के बीच कड़ी के रूप में हुई जिसका दायित्व अल्प मानदेय होते हुए भी वे लोग निर्वहन कर रहे हैं। फिर भी रबी महोत्सव कार्यक्रम के आयोजन में उन्हें उपेक्षित रखा गया जिसको लेकर किसान सलाहकारों में रोष व्याप्त है।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular