Saturday, February 22, 2025
No menu items!
Homeराजनीतनामांकन सभा में पहुंचे राजग नेताओं ने कहा राधा चरण साह की...

नामांकन सभा में पहुंचे राजग नेताओं ने कहा राधा चरण साह की जीत सुनिश्चित

Radha Charan nominated for mlc:एनडीए राधा चरण साह उर्फ सेठजी के नामांकन में पहुंचे कई मंत्री और राजग के नेता

भोजपुर और बक्सर के स्थानीय त्रिस्तरीय प्रतिनिधि के साथ पहुंचे थे हजारों समर्थक

खबरे आपकी बिहार/आरा: भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन से राजग प्रत्यासी के रूप में निवर्तमान विधान परिषद सदस्य राधा चरण साह ने नामांकन किया। नामांकन के बाद स्थानीय रमना मैदान के प्रांगण में भव्य सभा का आयोजन हुआ। नामांकन सभा मे जदयू के संसदीय दल के नेता उपेंद्र कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित बिहार सरकार के कई मंत्री , विधायक,पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक सहित राजग के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। नामांकन सभा की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह तथा संचालन भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी ने किया।

Pintu bhaiya
Pintu bhaiya

नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार का समावेशी विकास: कुशवाहा

नामांकन सभा में आये सभी आगत अतिथियों का स्वागत पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने अपने उत्कृष्ट संबोधन से किया। इस दौरान प्रत्याशी राधा चरण साह ने पूर्व मंत्री को अंग वस्त्र, वीर कुंवर सिंह का मोमेंटो एवं माला से सम्मानित किया। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि बिहार और केंद्र की सरकार दोनो एक साथ मिलकर बिहार के विकास की गाथा गढ़ रही है। सीएम नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार समावेशी विकास कर रहा है।

Radha Charan nominated for mlc:त्रिस्तरीय प्रतिनिधि के साथ पहुंचे थे हजारों समर्थक

Radha Charan nominated for mlc

सूबे के स्वास्थ्य मंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगल पांडेय ने कहा कि राजग एकजुटता के साथ इस चुनावी मैदान में है और राजग के कार्यकर्ता हमेशा जीतते रहे हैं। इन्होंने उपस्थित समर्थकों से दोनों हाथ ऊपर उठाकर राजग प्रत्याशी राधा चरण साह के समर्थन में नारे लगवाए। भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि राधा चरण जी हमेशा लोगों को मदद करते रहे हैं। इन्होंने अपने कार्यकाल में जनप्रतिनिधियों के कई समस्याओं को सदन में उठाया तथा उसका समाधान भी कराया। आरा और बक्सर के विकास के लिए इन्होंने कई कार्य किये। मैं आज आप सभी से अपील करने आया हूँ कि इन्हें इतना मत से विजयी बनाए की बिहार में रिकॉर्ड कायम हो जाए।

वही लघु सिंचाई मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि बिहार में राजग पूरी तरह एकजुट है। इन्होंने कहा की राजग के एक एक कार्यकर्ता प्रत्यासी राधा चरण साह को विजयी बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। राष्ट्रीय लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक सुनील पांडेय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी के बहकावे में नही आना है और एकजुट होकर भाई राधा चरण जी को विजयी बनाना है।

जदयू संसदीय दल के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने उपस्थित जन प्रतिनिधियों से एक स्वर में राधा चरण साह को विजयी बनाने का अपील किया। नामांकन सभा को पूर्व सांसद मीना सिंह, विधायक सुरसंड दिलीप राय, पूर्व मंत्री एवं बक्सर जिला अध्यक्ष संतोष निराला पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह, पूर्व मंत्री गौतम सिंह, पूर्व विधायक संजय सिंह टाइगर, पूर्व विधायक प्रभु नाथ प्रसाद, पूर्व विधायक विजेंद्र यादव पूर्व प्रत्याशी तरारी विधानसभा कौशल विद्यार्थी पूर्व प्रत्याशी जगदीशपुर सुशुमलता, पूर्व प्रत्याशी डुमरांव अंजुम आरा, संगठन प्रभारी शक्ति सिंह शोला, जदयू प्रवक्ता अंजनी कुमार सिंह, जय प्रकाश चौधरी , जीतू चौरसिया, पूर्व आईएएस एवं भाजपा के बिहार प्रदेश के प्रवक्ता उदय सिंह सहित हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने संबोधित किया।

मौके पर उपस्थित लोगों में हम के जिला अध्यक्ष बड़क कुशवाहा, विनोद सिंह यादव, अशोक सिंह यादव प्रवक्ता बक्सर,भाई ब्रह्मेश्वर, कामेश्वर कुशवाहा, अशोक शर्मा, सुशील तिवारी, मिथिलेश कुशवाहा ,शंभू चौरसिया, श्री भगवान सिंह, कौशल यादव, शंभू सोनी, राजीव रंजन श्रीवास्तव, पप्पू चौबे, उदय शंकर सिंह सुनील सिंगला ठाणे, घनश्याम राय,सुनील पाठक, अभय विश्वास भट्ट, बमबम तिवारी, विष्णु मिश्रा राजकुमार पटेल,कतवारू सिंह, जिला परिषद सदस्य बंटी शाही, गंगाधर पांडेय, वंदना राजवंशी, पूनम कुशवाहा, डिप्टी मेयर पुष्पा कुशवाहा, प्रिंस बजरंगी, श्री भगवान सिंह, जीतू चौरसिया, शम्भू चौरसिया, कौशल यादव, सुशील सिंह टाइगर, जनता दल यूनाइटेड के सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडल अध्यक्ष, भाजपा के सभी पंचायत अध्यक्ष एवं जदयू भाजपा के जिला कार्यकारिणी एवं प्रदेश के सभी प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता तथा आरा एवं बक्सर के जिला परिषद सदस्य मुखिया पंचायत समिति सदस्य एवं वार्ड सदस्य उपस्थित थे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Khabre Apki - YouTube -
Khabre Apki - YouTube

Most Popular