Homeआरा भोजपुरबिहियातियर थाना क्षेत्र के जादोपुर गांव में मवेशी घर से मिला युवक...

तियर थाना क्षेत्र के जादोपुर गांव में मवेशी घर से मिला युवक का शव

Raja Babu Albela Jadopur: भोजपुर जिले के तियर थाना क्षेत्र अंतर्गत जादोपुर गांव के वार्ड संख्या 14 निवासी हरिनारायण सिंह के 24 वर्षीय पुत्र राजा बाबू अलबेला का शव उनके मवेशी घर के भीतर बरामद हुआ है।

Bijay singh
  • हाइलाइट: Raja Babu Albela Jadopur
  • मृतक राजा बाबू अलबेला गांव में ही ज्ञान डेयरी के माध्यम से दूध का कारोबार करते थे
  • शरीर पर चोट के निशान, पिता ने मारपीट कर निर्मम हत्या करने का लगाया आरोप

आरा। भोजपुर जिले के तियर थाना क्षेत्र अंतर्गत जादोपुर गांव में शनिवार की सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। गांव के वार्ड संख्या 14 निवासी 24 वर्षीय राजा बाबू अलबेला का शव उनके मवेशी घर के भीतर बरामद हुआ है। मृतक के शरीर पर मिले गंभीर चोट के निशान हत्या की आशंका को बल दे रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक राजा बाबू अलबेला गांव में ही ज्ञान डेयरी के माध्यम से दूध का कारोबार करते थे। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात वह अपने मवेशी घर में अकेले सोने गए थे। शनिवार की सुबह जब काफी देर तक वे बाहर नहीं आए, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। अंदर जाकर देखने पर उन्हें राजा बाबू मृत अवस्था में मिले। उनके शरीर पर, विशेषकर गर्दन और पैरों के पास चोट के स्पष्ट निशान मौजूद थे, जिससे परिजनों ने उनकी निर्मम हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पिता हरिनारायण सिंह ने आरोप लगाया कि उनके बेटे के साथ मारपीट कर हत्या की गई है।

Raja Babu Albela Jadopur : फिलहाल, घटनाक्रम की बारीकी से पड़ताल जारी

घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर डीएसपी पंकज मिश्रा, तियर थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीएसपी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पूर्व के जमीन विवाद की बातें भी सामने आई है। फिलहाल, घटनाक्रम की बारीकी से पड़ताल जारी है। मौके पर एसआई सुधीर कुमार सहित पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। मृतक अपने छह भाइयों में सबसे छोटा था। इस दुखद घटना के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

jay kumar
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular