Homeआरा भोजपुरबिहियाबिहिया-तीयर मार्ग पर मझौली मोड़ के समीप दुर्घटना में सुपरवाइजर की मौत

बिहिया-तीयर मार्ग पर मझौली मोड़ के समीप दुर्घटना में सुपरवाइजर की मौत

Rakesh of Mahuao: दो बाइक की सीधी भिड़ंत में सुपरवाइजर की मौत

  • इलाज के लिए बिहिया ले जाने के दौरान तोड़ा दम
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • बिहिया थाना क्षेत्र के मझौली मोड़ के समीप शुक्रवार की रात घटी घटना

Bihar/Ara: भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया-तीयर मार्ग पर मझौली मोड़ के समीप शुक्रवार की रात दो बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार निजी कंपनी के सुपरवाइजर (Rakesh of Mahuao) की मौत हो गई। इलाज के लिए बिहिया ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।

जानकारी के अनुसार मृतक बिहिया थाना क्षेत्र के महुआवं गांव वार्ड नंबर-15 निवासी ललन यादव का 22 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार है एवं वह निजी कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर था। इधर, मृतक के साथ काम कर रहे उनके साथी अजय कुमार ने बताया कि वह निजी कंपनी में सुपरवाइजर था।

कहा की हम लोगों द्वारा जल-नल के रिपेयर का काम किया जाता था। शुक्रवार को वह बिहिया थाना क्षेत्र के करजा गांव वार्ड नंबर-5 में जल-नल रिपेयर का काम कर रहे थे। काम करने के बाद शुक्रवार को दोनो अलग-अलग बाइक से एक साथ बिहिया बाजार पहुंचे। जहां उन दोनों ने सब्जी खरीदा। इसके बाद दोनों अपने-अपने घर निकल गए। जैसे ही वह अपने घर पहुंचा। तभी उसे हादसे की जानकारी मिली।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। हादसे के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular