Homeआरा भोजपुरशाहपुरराकेश ओझा ने राहुल तिवारी की शिक्षा पर की टिप्पणी, कहा बाप-दादा...

राकेश ओझा ने राहुल तिवारी की शिक्षा पर की टिप्पणी, कहा बाप-दादा मंत्री

Rahul Tiwari Education: अपने विरोधियों में बढ़ते बेचैनी को लेकर भाजपा उम्मीदवार राकेश ओझा ने इस बात पर जोर दिया कि वह शाहपुर की जनता की अदालत में अपनी बात रख रहे हैं।

  • हाइलाइट: Rahul Tiwari Education
    • ब्लॉक कार्यालयों में पैसे की मांग, स्थानीय विधायक की ईमानदारी पर प्रश्नचिह्न लगाती हैं: राकेश
    • कहा: अधिकारियों से कमीशन वसूलने की इस भ्रष्ट परिपाटी को समाप्त किया जाएगा

आरा: भाजपा उम्मीदवार राकेश ओझा ने कहा की शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान स्थिति किसी से छिपी नहीं है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान जनता से सीधा संवाद स्थापित करने पर कई गंभीर मुद्दे सामने आते हैं। वृद्धावस्था पेंशन से नाम काटे जाने, राशन कार्ड से नाम हटाए जाने और ब्लॉक कार्यालयों में पैसे की मांग जैसी शिकायतें आम हैं। ये समस्याएं न केवल क्षेत्र की प्रशासनिक अक्षमता को दर्शाती हैं, बल्कि स्थानीय विधायक की ईमानदारी पर भी प्रश्नचिह्न लगाती हैं। एक ऐसा विधायक जो कथित तौर पर अधिकारियों से कमीशन वसूलता हो, वह अपने क्षेत्र का सच्चा विकास कैसे कर सकता है? मेरा संकल्प है कि इस भ्रष्ट परिपाटी को समाप्त किया जाएगा।

गली, नाली और सड़क जैसी मूलभूत आवश्यकताएं किसी भी क्षेत्र के विकास की धुरी होती हैं। ये कार्य तो किसी भी विधायक को प्राथमिकता से करने चाहिए। यदि कोई इन्हें नहीं कर रहा है, तो वह अपने कर्तव्यों से विमुख हो रहा है। क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मैंने स्वयं कई गलियों में ईंटें रखवाकर रास्ता पार किया है, जो इस क्षेत्र के तथाकथित “विकास” की पोल खोलता है। कई महिलाओं ने गुहार लगाई कि बबुआ अबकी हमनी के गलियां बनवा दीह। जो दर्शाता है कि नली-गली-सड़क जैसे बुनियादी कार्यों पर भी ध्यान नहीं दिया गया है।

राकेश ओझा ने कहा की मेरा ध्यान केवल इन मूलभूत सुविधाओं तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इससे कहीं आगे है। मेरा मुख्य फोकस बच्चों की शिक्षा पर है। हर कोई इतना सक्षम नहीं है कि अपने बच्चों को कोलकाता या बॉम्बे जैसे बड़े शहरों में पढ़ने भेज सके। पटना जैसे शहरों में भी शिक्षा प्राप्त करना कई परिवारों के लिए एक संघर्ष है। मैं स्वयं ऐसे परिवार से आता हूँ जहाँ मेरे पिता और चाचाजी को गांव से आरा में दाखिला दिलवाने के लिए भी पैरवी लगवानी पड़ती थी। इस पृष्ठभूमि को देखते हुए, शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध कराना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मैं किसी भी कीमत पर इस संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हूँ। यह केवल एक वादा नहीं, बल्कि एक नया सवेरा लाने का संकल्प है, जहाँ हर बच्चे को शिक्षा का समान अवसर मिले और शाहपुर विधानसभा क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित करे।

अपने विरोधियों में बढ़ते बेचैनी को लेकर भाजपा उम्मीदवार राकेश ओझा ने इस बात पर जोर दिया कि वह शाहपुर की जनता की अदालत में अपनी बात रख रहे हैं। ओझा को पूरा विश्वास है कि इस बार शाहपुर इतिहास रचेगा। रोजगार और विकास के मुद्दे पर, ओझा ने कहा कि शाहपुर की 90% आबादी मध्यम वर्गीय या निम्न वर्ग से आती है, और वे स्वयं इसी पृष्ठभूमि से हैं। उनका मानना है कि गरीबी और अज्ञानता को दूर करने के लिए शिक्षा ही एकमात्र रास्ता है। उन्होंने हर गरीब परिवार तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाने का संकल्प लिया है।

राकेश ओझा ने शाहपुर में शिक्षा के मौजूदा ढांचे पर सवाल उठाते हुए प्रखंड अंतर्गत लालूडेरा पंचायत के माधवपुर स्कूल का उदाहरण दिया, जहाँ आठ कक्षाएँ केवल दो कमरों में चलती हैं। उन्होंने शाहपुर के विकास के लिए इस स्थिति को बदलने की आवश्यकता पर बल दिया। ओझा ने वर्तमान विधायक राहुल तिवारी की शिक्षा पर भी टिप्पणी की, यह कहते हुए कि बाप-दादा के मंत्री होने के बावजूद उन्होंने केवल इंटरमीडिएट तक ही पढ़ाई की।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular