Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर नगर पंचायत के दावों और हकीकत का दृश्य, पैदल चलना भी...

शाहपुर नगर पंचायत के दावों और हकीकत का दृश्य, पैदल चलना भी दुष्कर

Road of Shahpur city: इस स्थान से मात्र 50 मीटर के दायरे में शाहपुर थाना, अंचल सह ब्लॉक कार्यालय, अस्पताल और नगर पंचायत कार्यालय जैसे महत्वपूर्ण सरकारी संस्थान स्थित हैं

  • हाइलाइट: Road of Shahpur city
    • दीपावली जैसे पवित्र पर्व पर भी स्वच्छता की अनदेखी

Road of Shahpur city : दीपोत्सव का पर्व दीपावली मूल रूप से साफ-सफाई (स्वच्छता और शुचिता) का त्योहार है। यह त्योहार अपने साथ नवोन्मेष और सकारात्मकता का संदेश लेकर आता है, जिसकी प्रथम सीढ़ी हमारा स्वच्छ परिवेश होता है। किंतु, शाहपुर नगर पंचायत के अंतर्गत बनाही रोड की वर्तमान स्थिति इस मूल भावना के ठीक विपरीत है, जो कि अत्यंत खेदजनक है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था का अभाव और सार्वजनिक स्थलों पर व्याप्त गंदगी, विभागीय उदासीनता का जीता-जागता प्रमाण है।

यह विडंबना ही है कि जब दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के मद्देनजर सफाई कर्मियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए थे, तब भी नगर में स्वच्छता का कहीं नामोनिशान नहीं दिखा। शाहपुर NH-84 थाना मोड़ से बनाही स्टेशन जाने वाली सड़क पर, पानी टंकी के समीप की स्थिति तो और भी दयनीय है। नालियों का पानी पूरी सड़क पर फैला हुआ है, जिससे पैदल चलना भी दुष्कर हो गया है। यह दृश्य नगर पंचायत के दावों और हकीकत के बीच की खाई को स्पष्ट करता है।

यह स्थिति तब है जब इस स्थान के मात्र 50 मीटर के दायरे में है शाहपुर थाना, अंचल सह ब्लॉक कार्यालय, अस्पताल और नगर पंचायत कार्यालय जैसे महत्वपूर्ण सरकारी संस्थान स्थित हैं। यदि प्रमुख सरकारी स्थलों के पास यह हाल है, तो नगर के अंदरूनी वार्डों की स्थिति का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। शाहपुर नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की एक “लंबी-चौड़ी फौज” होने का दावा किया जाता है, जिनके वेतन पर प्रतिमाह लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं। परंतु, धरातल पर उनकी उपस्थिति और उनके कार्य का औचित्य कहीं भी दिखाई नहीं देता।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular