Homeबिहारआरा भोजपुरहसन बाजार थाना पुलिस ने 10 घंटे के भीतर लूट कांड का...

हसन बाजार थाना पुलिस ने 10 घंटे के भीतर लूट कांड का किया उद्वेदन, दो गिरफ्तार

Hasan Bazaar: भोजपुर जिले के हसन बाजार थाना पुलिस की टीम ने महज दस घंटे के अंदर लूट कांड का सफल उद्वेदन किया है।

  • हाइलाइट: Hasan Bazaar
  • 10 घंटे के भीतर लूट कांड का उद्वेदन, दो गिरफ्तार
  • लूट गया दो हजार रुपया तथा घटना में प्रयुक्त बाइक व शर्ट बरामद

आरा। भोजपुर जिले के हसन बाजार थाना पुलिस की टीम ने महज दस घंटे के अंदर लूट कांड का सफल उद्वेदन किया है। इस दौरान पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया उनके पास से लूटा गया दो हजार नगद, घटना में प्रयुक्त बाइक एवं शर्ट बरामद किया। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

गिरफ्तार अभियुक्तों में हसन बाजार थाना क्षेत्र के अमई गांव निवासी अयोध्या सिंह का पुत्र ओमप्रकाश सिंह उर्फ तथा उसी गांव निवासी स्व. रामाशीष चौधरी का पुत्र राजेंद्र चौधरी है। एसपी ने बताया कि 20 अक्टूबर 2025 की सुबह करीब 10 बजकर 25 मिनट हसनबाजार थानान्तर्गत पर अमई मोड के पास दुकानदार के गल्ला से अज्ञात अभियुक्तों के द्वारा पैसा लूट लिया गया।

इस संबंध में भुक्तभोगी दुकानदार के लिखित आवेदन के आधार पर हसनबाजार थाना दर्ज किया गया है। उक्त कांड में त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनिकी सहयोग के आधार पर हसनबाजार थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी तथा बल के द्वारा घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों और प्राथमिकी अभियुक्त हैं।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को लूटे गये दो हजार रूपया एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल तथा घटना के समय प्रयोग किए गये गेरुआ रंग के शर्ट बरामद हुआ।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular