Homeबिहारआरा भोजपुरआरा-बक्सर फोरलेन पर अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत

आरा-बक्सर फोरलेन पर अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत

Amarai Nawada Road Accident: मृतक बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा गांव निवासी स्व.रामाधार दुसाध के 52 वर्षीय पुत्र केशो राम है।

jay kumar
  • हाइलाइट: Amarai Nawada Road Accident
    • इलाज के लिए बिहिया सीएचसी ले जाने के दौरान तोड़ा दम
    • बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा पेट्रोल पंप के समीप सोमवार घटी घटना

आरा। आरा-बक्सर फोरलेन पर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की सुबह अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। इलाज के लिए बिहिया पीएचसी ले जाने के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा गांव निवासी स्व.रामाधार दुसाध के 52 वर्षीय पुत्र केशो राम है। वह मजदूर थे।

बताया जाता है कि सोमवार की सुबह वह अमराई नवादा गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। सूचना पाकर परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए बिहिया पीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। घटना के बाद मृतक की पत्नी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular