Homeराजनीतसामाजिक न्याय के लिए अपने राजनीति जीवन को कुर्बान कर दिए थे...

सामाजिक न्याय के लिए अपने राजनीति जीवन को कुर्बान कर दिए थे राम अवधेश सिंह

Ram Awadhesh Singh: मण्डल मसीहा राष्ट्रीय पिछडा आयोग के र्सदस्य पूर्व सांसद चौकीदार दफादार कोतवाल पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय राम अवधेश सिंह के जयन्ति समारोह रविवार को शाहिद अकली नगर में अखील भारतवर्षीय यादव महासभा भोजपुर इकाई ने मनाया। अध्यक्षता अखील भारतवर्षीय यादव महासभा के जिला अध्यक्ष यादव रामसकल सिंह भोजपुरिया ने तथा संचालन रामेश्वर यादव ने किया।

जयन्ति समारोह का उद्घाटन समाजवादी नेता प्रो विजय सिंह मुखिया ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया। अपने उद्घाटन भाषण में प्रो विजय सिंह मुखिया ने कहा कि राम अवधेश सिंह समाजिक न्याय के उन्न नेताओ में से एक थे जो सामाजिक न्याय के लिए अपने राजनीति जीवन को कुर्बान कर दिए थे। मण्डल आयोग हो या मुंगेरी लाल आयोग राम अवधेश सिंह ने दोनों के लिए सड़क और सदन में लड़ते रहे तथा उसे अंतिम अंजाम तक पहुचाने का काम किये थे। मुंगेरी लाल आयोग को लागू करवाने के लिए वे अपने सरकार से ही लड़ गए थे तब जाकर तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री कर्पूरी ठाकुर ने मुंगेरी लाल आयोग को लागू किये थे।

अध्यक्षीय भाषण में यादव रामसकल सिंह भोजपुरिया ने कहा कि राम अवधेश सिंह (Ram Awadhesh Singh) सवर्प्रथम1969में आरा विधानसभा से निर्वाचित हुए थे। 1977 में विक्रमगंज लोकसभा से निर्वाचित हुए। 1992 में राज्यसभामें गए राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के सदस्य रहे। उन्होंने समाज के सबसे कमजोर तबकेचौकीदार दफादार को चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के दर्जा दिलवाने के काम किये थे।

समारोह को सम्बोधित करने वाले लोगो मे श्रीराम सिंह यादव, बिरेन्द्र यादव, सुनील यादव, रामसजन यादव, लालमोहर यादव, सुदर्शन यादव, सत्यनारायण यादव, सतेंद्र यादव, जितेंद मास्टर, महेंद्र कुमार मण्डल, रणविजय यादव, जय किशोर यादव, धर्मेन्द्र यादव, कामख्या नारायण यादव, भिखारी यादव, जगदीश यादव, देवमुनि पांडेय, संतोष यादव, सीताराम यादव, मदन यादव, कमलेश यादव, जयप्रकाश यादव, मुकेश यादव, हरेन्द्र यादव, अजय यादव, राधेश्याम परिहार, जगधारी यादव, मुन्ना खान, दिनेश कुमार यादव सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहें।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular