Homeधर्मपर्व त्योहाररामनवमी पर झांकियों के साथ शाहपुर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

रामनवमी पर झांकियों के साथ शाहपुर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

Ram Navami procession in Shahpur: हाथी, घोड़ो व ढोल नगाड़ों के साथ हजारो लोग हुए शामिल

Bijay singh

Bihar/Ara/Shahpur: जय श्रीराम के उद्घोष व विशालकाय महावीरी ध्वज के साथ शाहपुर में हजारो श्रद्धालु भक्तों ने महावीरा स्थान पर पूजा अर्चना करने के बाद रामनवमी की भव्य शोभायात्रा जुलूस निकाली गई। शोभायात्रा में रथ पर राम, जानकी, लक्ष्मण एवं हनुमान के झांकियों से सुसज्जित होकर निकाली गई। जिसमें दर्जनों हाथी, घोड़े एवं ढोल नगाड़े के साथ पारंपरिक अस्त्रों के साथ करतब दिखाते भक्तगण शामिल हुए।

शोभायात्रा के दौरान जय श्रीराम के नारे के साथ शामिल भक्तों में नया उत्साह पैदा हो रहा था जो ध्वनि आसपास के घरों से भी उत्साह वर्धित करने के लिए निकल रही थी। पूरा शहर मानो राममय हो गया हो। इस बीच शोभायात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालु भक्तों के लिए दर्जनों स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा शीतल पेयजल, फल,मिठाईयां कई तरह के प्रबंध किए गए थे। ताकि रामनवमी शोभायात्रा में शामिल होने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो।

इधर कई स्थानों पर रुक रुककर शोभायात्रा में शामिल युवाओं द्वारा तलवार, बाणा, लाठी, भाला, फरसा के साथ पारंपरिक अंदाज में करतब का प्रदर्शन किया जाता रहा। जिन्हें लोगों द्वारा उत्साहित करने के लिए जयकारे भी लगाए जाते रहे। भव्य शोभायात्रा शाहपुर के महावीरा स्थान से पूजा अर्चना करने के पश्चात निकाली गई।

महावीरा स्थान से शोभायात्रा शाहपुर एनएच होते टेढ़ी गली, शाहपुर बाजार, बनाही रोड होते हुए पश्चिम पोखरा तक पहुंची एवं पुनः महावीरा स्थान आकर संपन्न हुई। शोभा यात्रा की सुरक्षा को लेकर शाहपुर के चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहे जिसकी लगातार मॉनिटरिंग दंडाधिकारी सह नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार व सीओ श्रेया मिश्रा करते रहे

रामनवमी शोभायात्रा (Ram Navami procession in Shahpur) में समिति के अध्यक्ष रविरंजन (आहिर), युवा नेता राकेश विशेश्वर ओझा, पूर्व मुख्यपार्षद बिजय सिंह, मनोज पासवान, मो. सगीर, भुटेली महतों, कामेश्वर राम, धन कुमार पांडेय, संजय चतुर्वेदी, बुनेला यादव, चंद्रिका धानुक,राजू धानुक, मुन्ना यादव, रामनवमी समिति के सचिव आजाद गुप्ता, अंकित पांडे, मंजी पांडेय , पिंटू पांडेय , मनीष कुमार, भालू केशरी, भरत गुप्ता सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों एवं शाहपुर नगर पंचायत के सभी वार्ड पार्षद व् प्रतिनिधि शामिल रहे। ।

ranjna
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular