Homeधर्मपर्व त्योहाररामनवमी पर दो भाइयों के मिलन से भोजपुर में राजनीतिक सरगर्मी तेज

रामनवमी पर दो भाइयों के मिलन से भोजपुर में राजनीतिक सरगर्मी तेज

Political stirring in Shahpur: शाहपुर में रामनवमी के अवसर पर दो भाइयों के मिलन से राजनीतिक सरगर्मी तेज

  • राकेश और विकास का अचानक मिलना भी गजब ढा गया
  • चारों तरफ से शब्दभेदी बाण का चलना भी शुरू

Bihar/Ara/Shahpur: सारे मतभेदों को दूर कर रामनवमी के अवसर पर शाहपुर में राम-लक्ष्मण आखिरकार मिल ही गए। जब दो भाई एक दूसरे से मिले तो दोनों के जज्बात हिलोरे मारने लगी और दोनों ने जयघोष के साथ विजयी शंखनाद भी कर दी।

इधर दो भाइयों के मिलन से शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई। पूरे विधानसभा क्षेत्र में चारों तरफ यह चर्चा रही। दुनो भइयावा मिल गइले स।

अमूमन होली के अवसर पर मतभेद को भुलाकर मिलने की परंपरा रही है। परंतु शाहपुर में (Political stirring in Shahpur) रामनवमी के अवसर पर राम और लक्ष्मण का मेल भी गजब ढाया। चारों तरफ इसी बात की चर्चा है। बस राकेश-विकास दोनों ही भाई जब हाथ मिलाकर रामनवमी की शोभायात्रा में जय श्रीराम के नारे लगाए तो आवाज की गूंज दूर तक पहुंची।

यह आवाज शायद कुछ लोगों के लिए कर्णप्रिय भी रही हों लेकिन कुछ लोगों के दिलों को घायल भी कर गयी। चारों तरफ से शब्दभेदी बाण का चलना भी शुरू हो चुका है। अब देखना है कि आगे क्षेत्र की राजनीतिक रणनीति और सरगर्मी क्या होती है!

- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular