Sunday, February 23, 2025
No menu items!
Homeबिहारआरानगरी हो अयोध्या सी, रघुकुल सा घराना हो"…..

नगरी हो अयोध्या सी, रघुकुल सा घराना हो”…..

Ram Utsav: आरा शहर के रामलीला मैदान में सोमवार को नगर रामलीला समिति के तत्वावधान में रामलला प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

हाइलाइट :-

“राजा दशरथ जी के घरवा आज, जन्में ललनवा”…

Pintu bhaiya
Pintu bhaiya

रामलला प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव के अवसर पर रामलीला मैदान में हुआ कार्यक्रम

खबरे आपकी Ram Utsav: आरा शहर के रामलीला मैदान में सोमवार को नगर रामलीला समिति के तत्वावधान में रामलला प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन नगर रामलीला समिति की अध्यक्ष डॉ अर्चना सिंह, सचिव शंभूनाथ प्रसाद, कोषाध्यक्ष मदन प्रसाद, उपाध्यक्ष शंभुनाथ केसरी, दिलिप कुमार गुप्ता, बिष्णुशंकर, कृष्ण कुमार समेत अन्य सदस्यो ने संयुक्त रूप से किया। तत्पश्चात राम दरबार पर माल्यापर्ण किया गया।

स्वागत करते हुए अध्यक्ष डॉ अर्चना सिंह ने कहा आज दिन हमारे जीवन का ऐतिहासिक है। रामलला के दर्शन को पुरा भारत ही नहीं, बल्कि पुरा विश्व उमड़ पड़ा है। जिस नाम को लेकर हम सुबह उठने है। उस नाम को अस्तित्व में लाने के लिए हमें पांच सौ बर्षो का इंतजार करना पड़ा। भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम थे। आज के बच्चे एवं युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों को अपनाने की जरूरत है।

कार्यक्रम की शुरुआत संभावना स्कूल की छात्राओं द्वारा सोहर “राजा दशरथ जी के घरवा आज, जन्में ललनवा”… प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद छात्र-छात्राओ ने रामभजन “राम आयेगें आयेगें राम आयेगें….,”नगरी हो अयोध्या सी”….., “मंगल भवन अमंगलहारी……”, “सजा दो घर को गुलशन सा…….”, “अयोध्या अयोध्या आये मेरे प्यारे राम”……,”श्री राम जानकी बैठे है मेरे सीने में”…… प्रस्तुत कर पुरा माहौल भक्तिमय कर दिया‌। वही शहर की चर्चित म्यूजिक मंत्रा की टोली द्वारा राम भजन “सीताराम -सीताराम कहिए”…….आदि प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इसके अलावे संभावना स्कूल के संगीत शिक्षक अमितेश रंजन, धर्मेन्द्र कुमार सिह एवं अतिथि कलाकारों द्वारा रामभजन प्रस्तुत किया गया। आगत अतिथियों, कलाकारों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान नगर रामलीला समिति की अध्यक्ष डॉ अर्चना सिंह द्वारा मोमेंटो व पट्टिका पहना कर किया।

अंत में सम्भावना स्कूल की छात्राओं द्वारा श्री राम दरबार की आरती की गई। धन्यवाद ज्ञापन सचिव, नगर रामलीला समिति शंभूनाथ प्रसाद एवं मंच संचालन वरीय सदस्य ओपी कश्यप ने किया। सम्मान प्राप्त करने वाले कलाकारों, कार्यकर्त्ताओं तथा अतिथियों में सम्भावना स्कूल की छात्र-छात्राओं में रिया, कुमारी वैष्णवी, तान्या सिंह, मिस्टी कुमारी, मनीषा यादव, सुप्रिया यादव, नाव्या साह, रिया सिंह, अर्पिता चौधरी, आशना सिंह, वैष्णवी कुमारी, रितिका सिंह, सौम्या सिंह, मिनाक्षी पाण्डेय, प्रियांशी सिंह, सुहानी दुबे, वेदिका सिंह, रिया कुमारी, रिद्धि साण्डल्या, सुधिक्षा सिंह, विवेक राज, दिव्यांशु, आर्यन रहें।

वही सम्भावना स्कूल के संगीत शिक्षक धर्मेन्द कुमार सिंह, अमितेश रंजन, सुन्दरमनाथ मिश्रा को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सनातनी सेना के कार्यकर्त्ता राज नंदन, युवराज, प्रेम सिंघानिया, राहुल कुमार, प्रिंस, आनंद, राहुल, रोहित, आदित्या, सुरज, साहिल, आयुष 1, आयुष 2, संजीव, अभिषेक केशरी, तेजस एकेडमी के सदस्य साइमा प्रवीन, प्रियंका कुमारी, आयुषी शरण, मधुमला, प्रियांसु देवी, राजेश कुमार गुप्ता, पंकज कुमार, गोलू कुमार, अभी शर्मा, ब्रजेश कुमार, राहुल कुमार, लड्डू श्रीकांत, वकील, आयुष, आलेख, पंकज यादव, पवन, चन्द्रमणी, गोलू, संगीता, सन्नी, गया, राहुल, अभिषेक, सुधीर, अक्षय पाण्डेय, आलोक, आशीष, सीता, अमन, सोनू, गोलू, छोटू, मुलायम एवं म्यूजिक मंत्रा के सभी सदस्य को सम्मानित किया गया। मौके पर अवधेश कुमार पाण्डेय, डी.राजन एवं बुटाई जी मौजूद रहें।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Khabre Apki - YouTube -
Khabre Apki - YouTube

Most Popular