Ramapur Sandiya Fourlane: भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सनदिया गांव स्थित फोरलेन पर रविवार की देर शाम बुलेट एवं साइकिल की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में साइकिल सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई।
- हाइलाइट: Ramapur Sandiya Fourlane
- दोनों जख्मी इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर
- पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सनदिया गांव स्थित फोरलेन पर रविवार की देर शाम घटी घटना
आरा। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सनदिया गांव स्थित फोरलेन पर रविवार की देर शाम बुलेट एवं साइकिल की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में साइकिल सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं बुलेट सवार दो दोस्त भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामापुर सनदिया गांव निवासी विंध्याचल सिंह के 48 वर्षीय पुत्र कृष्ण सिंह है। वह राजमिस्त्री थे। जबकि जख्मियों में बुलेट सवार कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी गांव निवासी विनोद राय का 19 वर्षीय पुत्र प्रकाश कुमार यादव एवं जगा राय का 30 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार शामिल है।
Ramapur Sandiya Fourlane: डायल 112 नंबर पुलिस वाहन ने पहुंचाया अस्पताल
इधर, मृतक के बेटे सोनू कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह वह साइकिल से दौलतपुर गांव राजमिस्त्री का काम करने गए थे। रविवार की देर शाम जब साइकिल से वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान सनदिया गांव स्थित फोरलेन पर विपरीत दिशा से आ रहे बुलेट से सीधी भिड़ंत हो गई। जिससे सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद डायल 112 नंबर पुलिस वाहन द्वारा तीनों लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।
जहां चिकित्सक ने देखकर कृष्णा सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं जख्मी बुलेट प्रकाश कुमार यादव एवं उसके दोस्त सोनू कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व चार बहन में छोटे थे। उनके परिवार में पत्नी सुशीला देवी, दो पुत्री किरण देवी, रिया कुमारी व तीन पुत्र सोनू कुमार, धनंजय कुमार एवं अंकित कुमार है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। घटना के बाद मृतक की पत्नी सुशीला देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।











