Homeबिहारबक्सरबक्सर में युवक की गोली मारकर हत्या, चार नामजद, पिता-पुत्र गिरफ्तार

बक्सर में युवक की गोली मारकर हत्या, चार नामजद, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Pipradh murder: मृतक बक्सर जिले के बगेन गोला थाना क्षेत्र के पीपराढ़ गांव निवासी लालजी गोड़ का 29 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश गोड़ है।

  • हाइलाइट: Pipradh murder
    • सरकारी टंकी का पानी चालू करने को लेकर हुआ विवाद
    • इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में तोड़ा दम
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • बगेन गोला थाना क्षेत्र के पिपराढ़ गांव में रविवार की शाम घटी घटना

आरा। बक्सर जिले के बगेन गोला थाना क्षेत्र के पिपराढ़ गांव में रविवार की शाम सरकारी टंकी का पानी चालू करने के विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक को गर्दन के बीचो-बीच गोली मारी गई है। इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में रविवार की रात उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में मृतक के पिता के बयान पर पिता-पुत्र समेत चार लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।

Pipradh murder: बगेन गोला थाना क्षेत्र के पीपराढ़ गांव

जानकारी के अनुसार मृतक बक्सर जिले के बगेन गोला थाना क्षेत्र के पीपराढ़ गांव निवासी लालजी गोड़ का 29 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश गोड़ है। वह हरियाणा के पानीपत में रहकर कंस्ट्रक्शन का काम करता था। इधर, मृतक के भाई अनिल गोंड़ ने बताया कि गांव में नल-जल योजना के अंतर्गत सरकारी पानी टंकी है। उस टंकी का पानी सुनील प्रसाद और उसके लड़के द्वारा चालू किया जाता है, जो कि बंद कर दिया गया था।

रविवार की शाम जब वह और उसका भाई ओम प्रकाश गोंड़ गांव के ही सुनील प्रसाद के पास सरकारी टंकी का पानी चालू करवाने गए, तो उसने चालू करने से मना कर दिया। जब उनके द्वारा पानी टंकी का चाभी मांगा गया, तो वह भी देने से मना कर दिया। जिसे लेकर उनके बीच नोकझोंक हुई। जिसके बाद सुनील प्रसाद, उसके लड़के एवं उनके साथ रहे लोगो द्वारा फायरिंग कर दी गई। इस दौरान उसके भाई ओम प्रकाश गोंड़ को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए रघुनाथपुर पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर बगेन गोला पुलिस आरा सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाया।

उधर, मृतक के पिता लालजी गोंड़ द्वारा गांव के ही निवासी सुनील प्रसाद, उसके पुत्र रोहित कुमार, पिंकू तत्वा एवं राजधन पांडेय सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। वही बगेन गोला थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बताया कि मृतक के पिता लालजी गोंड़ के द्वारा पीपराढ़ गांव निवासी सुनील प्रसाद, उसके पुत्र रोहित कुमार, पिंकू तत्वा एवं राजधन पांडेय के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी दर्ज के उपरांत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपित सुनील प्रसाद एवं उसके पुत्र रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular