HomeNewsबिहारबड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, बिहार में 13 जिलों के...

बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, बिहार में 13 जिलों के DM बदले गए

IAS officers transferred : बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद प्रशासनिक स्तर पर बड़े फेरबदल किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने एक अधिसूचना जारी कर बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया है, जिसके तहत 10 से अधिक जिलों को नए DM मिले हैं। ये तबादला सरकार की ओर से प्रशासनिक कसावट लाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इस फेरबदल में न सिर्फ वर्तमान जिलाधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है, बल्कि विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों को भी जिलों की कमान सौंपी गई है। इस बदलाव से जिला स्तर पर प्रशासनिक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

बदले गए इन जिलों के DM: इस प्रशासनिक फेरबदल में कई महत्वपूर्ण जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। औरंगाबाद के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री को बेगूसराय का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। मधेपुरा के जिलाधिकारी तरणजोत सिंह को अब पश्चिम चंपारण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिवहर के जिलाधिकारी विवेक रंजन को सिवान का जिलाधिकारी बनाया गया है। अरवल की जिलाधिकारी अभिलाष शर्मा को औरंगाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है।

इन जिलों को मिले नए DM: तबादला सूची में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नए जिलों में जिलाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव आशुतोष द्विवेदी को कटिहार का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। सूचना जनसंपर्क विभाग के निदेशक वैभव श्रीवास्तव को सारण की कमान सौंपी गई है। खान निदेशक विनोद दुहन अब अररिया के जिलाधिकारी होंगे। प्रतिभा रानी को शिवहर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

IAS officers transferred: इनकी हुई विभागों से जिलों में पोस्टिंग

विभिन्न विभागों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत कई अधिकारियों को भी जिलों की बागडोर सौंपी गई है। निदेशक, मत्स्य विभाग अभिषेक रंजन को मधेपुरा का जिलाधिकारी बनाया गया है। उद्योग विभाग में निदेशक शेखर आनंद को शेखपुरा का जिलाधिकारी बनाया गया है। ऊर्जा विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी अमृता बैंस अब अरवल की जिलाधिकारी होंगी। प्राथमिक शिक्षा के निदेशक साहिला को बक्सर का जिलाधिकारी और कृषि विभाग में निदेशक नितिन कुमार सिंह को कैमूर का जिलाधिकारी बनाया गया है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular