Homeबिहारभोजपुरआरा समाहरणालय के सहायक प्रशासी पदाधिकारी रामेश्वर सिंह का निधन

आरा समाहरणालय के सहायक प्रशासी पदाधिकारी रामेश्वर सिंह का निधन

Rameshwar Singh: आरा समाहरणालय के सहायक प्रशासी पदाधिकारी रामेश्वर सिंह का बुधवार को असमायिक निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे

  • हाइलाइट :-
    • मूल रुप से शाहपुर प्रखंड क्षेत्र के सरना गांव के निवासी थे रामेश्वर सिंह
    • गुरुवार को बक्सर के बिहार घाट पर होगा अंतिम संस्कार, कई लोगों ने व्यक्त की संवेदना

आरा: आरा समाहरणालय के सहायक प्रशासी पदाधिकारी रामेश्वर सिंह (Rameshwar Singh) का बुधवार को असमायिक निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, उन्होंने आरा के चंदवा स्थित निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। कई लोगों ने अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। स्वर्गीय सिंह आरा समाहरणालय संध के जिलाध्यक्ष तथा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ भोजपुर के वरीय उपाध्यक्ष थे। वे सपरिवार आरा शहर के चदंवा हाउसिंग मोहल्ले में रहते थे। वे मूल रुप से शाहपुर प्रखंड क्षेत्र के सरना गांव के निवासी थे। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार की सुबह बक्सर जिले के नैनिजोर स्थित बिहार घाट पर संपन्न होगा।

स्व. रामेश्वर सिंह तीन भाईयो में सबसे बडे थे। मांझिल भाई राम प्रताप सिंह एवं छोटे भाई विजय सिंह है। वे अपने पीछे मां, पत्नी, एक पुत्री एवं एक पुत्र समेत भरा पुरा परिवार छोड गये हैं। उनके निधन की खबर सुनते ही कई कई गणमान्य लोग चंदवा हाउसिंग स्थित आवास पर पहुंचे और शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

शोक व्यक्त करने वालो में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह टाईगर,भाजपा नेता कौशल विद्यार्थी, कमल सिंह, पत्रकार मिथलेश कुमार, कृष्ण कुमार, अजित सिंह, विशाल सिंह, कुंदन सिंह, यदूनंदन कुमार उर्फ गोपी, भरत प्रसाद, मुन्नू सिंह, सुभाष सिंह, बब्लू सिंह, शशांक कुमार, संजीव सिंह, विजय भारती, सोनू राय, पंकज कुमार सिन्हा, राजेश कुमार, अनिल तिवारी, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव सुबेश सिंह, समाहरणालय संध के जिलामंत्री कुंदन कुमार समेत कई थे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular