HomeNewsक्राइमबड़ी खबरः भोजपुर में विवाद के दौरान गरजी बंदूके, बुजुर्ग की हत्या

बड़ी खबरः भोजपुर में विवाद के दौरान गरजी बंदूके, बुजुर्ग की हत्या

Ramji Yadav Murder: तियर थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव में फायरिंग की घटना

indane- shahpur
Shadow

घटना का कारण स्पष्ट नहीं, पुलिस छानबीन में जुटी

बिहार/आरा/तियर: भोजपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। जिले के तियर थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव में गुरुवार की सुबह विवाद को लेकर बंदूके गरज उठी। इस दौरान एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वही फायरिंग के दौरान गोली लगने से अधेड़ जख्मी हो गया। उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

Ramji Yadav Murder:फायरिंग के दौरान गोली लगने से मौत

Ramji Yadav Murder

जख्मी अधेड का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

खबरे आपकी जानकारी के अनुसार मृतक तीयर थाना क्षेत्र के हेतमपुर निवासी स्व. अगम यादव के 60 वर्षीय पुत्र रामजी यादव है। वही जख्मी पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी स्व. रामअवतार राय का 55 वर्षीय पुत्र विजय राय है। जख्मी विजय राय मंदिर में पूजा पाठ करते हैं। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया।

ranjna
Shadow
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular