Homeबिहारआरा भोजपुरशाहपुर से रेफर गर्भवती महिला की आरा सदर अस्पताल में मौत

शाहपुर से रेफर गर्भवती महिला की आरा सदर अस्पताल में मौत

Bihar/Ara: आरा सदर अस्पताल परिसर के लेबर वार्ड में शुक्रवार की सुबह एक गर्भवती महिला (Urmila Devi Ranisagar) की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उनके परिजनों ने लेबर वार्ड में जमकर हंगामा किया। इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी के द्वारा उन्हें शांत कराया गया। जानकारी के अनुसार मृतका शाहपुर थाना क्षेत्र के रानीसागर गांव निवासी कृष्णा पासवान की 30 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी है।

इधर,मृतका (Urmila Devi Ranisagar) के पति कृष्णा पासवान ने बताया कि उनकी पत्नी को प्रसव होने वाला था। शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे उसे अचानक तेज दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने बिना ठीक से देखें उसे आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन द्वारा उसे एम्बुलेंस से आरा सदर अस्पताल लाया गया।

जैसे ही महिला को लेबर वार्ड में ले जाया गया। तभी चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन ने लेबर वार्ड में जमकर हंगामा किया। इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों द्वारा उन्हें शांत कराया गया जिसके पश्चात परिजन शव को वापस अपने गांव ले गए।

वहीं दूसरी ओर मृतका के पति कृष्णा पासवान ने शाहपुर रेफरल अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही बरतने एवं ठीक से इलाज नहीं करने के कारण अपनी पत्नी की मौत होने का आरोप लगाया है। मृतका को एक पुत्री सियांकी कुमारी एवं एक पुत्र दुर्गेश कुमार है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular