HomeबिहारArrahआरा के बड़े व्यवसाई नागरमल एंड सांस के कई ठिकानों पर रेड

आरा के बड़े व्यवसाई नागरमल एंड सांस के कई ठिकानों पर रेड

Nagarmal GST Raid: आरा के बड़े व्यवसाई नागरमल एंड सांस के शिवगंज स्थित एनएस मॉल, नागरमल ज्वेलर्स,गोपाली चौक सहित कई ठिकानों पर जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम लगातार कई घंटों से छापेमारी कर पूछताछ कर रही है।

jay kumar

जीएसटी इंटेलिजेंस टीम को बड़े पैमाने पर जीएसटी में कर चोरी और गड़बड़ी की जानकारी मिली थी। जीएसटी इंटेलिजेंस टीम के द्वारा सुबह 10 बजे से ही लगातार यह छापेमारी चल रही है।

इधर जैसे ही (Nagarmal GST Raid) छापेमारी की सूचना मिली अन्य व्यवासियों में हड़कंप मच गया। नागरमल जैसे बड़े कारोबारी के यहां जीएसटी इंटेलिजेंस टीम द्वारा की जा रही रेड की सूचना पूरे शहर सहित आस – पास के क्षेत्रों में आग की तरह फ़ैल गई। वहीं नागरमल एण्ड सांस के मॉल और दुकानों में काम कर रहे कुछ स्टाफ को टीम ने रोक रखा है उनसे पूछताछ भी चल रही।

जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम नागरमल के ट्रांसपोर्टिंग, वेंडर से लेकर कई महत्वपूर्ण कागजातों की बारीकी से जांच कर रही। छापेमारी को पूरी तरह गुप्त रखा गया है। जांच संबंधित अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान नहीं मिल पाया है। हालांकि टीम अभी कुछ भी कहने से बच रही है ।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular