HomeNewsबिहारदहेज में भैंस और बाइक नहीं मिली, तो विवाहिता की हत्या कर...

दहेज में भैंस और बाइक नहीं मिली, तो विवाहिता की हत्या कर शव को जलाया

Anisha Murder Ranni village:खबरे आपकी

  • हाईलाइट
    • पवना थाना क्षेत्र के रन्नी गांव की सोमवार की घटना 
    • पति, देवर व ससुर पर केस, धरपकड़ में जुटी पुलिस 

खबरे आपकी: भोजपुर में दहेज के लिए फिर एक विवाहिता की हत्या करने की घटना सामने आयी है। विवाहिता के शव को भी ठिकाने लगा दिया गया है।  घटना पवना थाना क्षेत्र के रन्नी गांव की है। मृतका रन्नी गांव निवासी नंदू यादव की पत्नी अनीशा देवी है।

दहेज में महज भैंस और बाइक नहीं मिलने पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। इसे लेकर अनीशा के भाई धनगाईं थाने के चरवाही गांव निवासी रवि यादव की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। उसमें अनीशा देवी के पति, ससुर रविन्द्र यादव और देवर रंजीत यादव को आरोपित किया गया है।

कहा गया है कि अनीशा की शादी जून 2020 में रन्नी गांव के रहने वाले नंदू यादव के साथ हुई थी। उसके बाद ससुराल वाले लगातार दहेज में बाइक और भैंस की मांग कर रहे थे। उसे लेकर हमेशा प्रताड़ित भी किया जाता रहा था। इसी बीच सोमवार को मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गयी और शव को ठिकाने लगा दिया गया।‌

Anisha Murder Ranni village थानाध्यक्ष सुरेश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। मामले की छानबीन और आरोपितों की धरपकड़ को छापेमारी की जा रही है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular