HomeNewsघर में बच्चे के साथ सो रही महिला के साथ रेप

घर में बच्चे के साथ सो रही महिला के साथ रेप

Woman Rape Gadhani Thana – गड़हनी थाना क्षेत्र के एक गांव की घटना

गांव के ही एक शख्स पर घर में घुंसकर घटना को अंजाम देने का आरोप

Woman Rape Gadhani Thana आरा। भोजपुर जिले में फिर एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है। घर में घुसकर महादलित के साथ दुष्कर्म किया गया है। महिला तीन बच्चों की मां है और अपने छोटे बच्चे के साथ घर में सो रही थी। घटना गड़हनी थाना Gadhani Thana क्षेत्र के एक गांव की शनिवार रात करीब नौ बजे की है। Woman Rape दुष्कर्म का आरोप गांव के ही एक शख्स पर लगा है।

प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित की धरपकड़ में जुटी गड़हनी पुलिस

मेडिकल जांच कराने के बाद पीड़िता का बयान दर्ज कराने की तैयारी

इस संबंध में महिला के बयान पर गड़हनी थाने Gadhani Thana में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। आरोपित उसी गांव का रहने वाला ओमप्रकाश सिंह है। घटना के बाद से ही वह गांव से फरार हो गया है। पुलिस उसकी धरपकड़ के लिये छापेमारी कर रही है। इधर, पुलिस मेडिकल जांच कराने के बाद महिला का बयान दर्ज कराने में जुटी है।

पढ़े :- बक्सर के एक गांव से एक साथ गायब हो गयी थी चार युवतियां

बताया जाता है कि महिला का पति बाहर काम करता है। महिला अपने बच्चों के साथ घर में रहती है। शनिवार की रात अपने छोटे बच्चे के साथ घर में सो रही थी। करीब नौ बजे गांव का ही ओमप्रकाश सिंह उसके घर में घुस गया और Woman Rape घटना को अंजाम दिया। महिला द्वारा शोर मचाने पर जान मारने की धमकी भी दी गयी, उसके बाद पकड़े जाने के डर से वह भाग निकला। सूचना मिलने पर महिला के अन्य परिजन पहुंचे। उसके बाद रविवार की सुबह Gadhani Thana थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी। ट्रेनी डीएसपी सह गड़हनी थानाध्यक्ष जीतेश पांडेय के अनुसार पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। महिला की मेडिकल जांच करा मामले की छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं आरोपित की धरपकड़ के लिये छापेमारी की जा रही है।

पति कमाने गया बाहर और दो बच्चे गये थे पूजा देखने

पीड़ित महिला का पति बाहर कमाने गया है। दो बच्चे रात में पूजा देखने गये थे। तभी आरोपित उसके घर धमक गया। उसने डरा-धमका कर महिला के साथ दुष्कर्म Woman Rape किया और भाग गया। महिला के ससुर ने बताया कि उनका बेटा मुंबई में प्राइवेट काम करता है। बहू उनसे अलग कुछ दूरी पर स्थित पुराने मकान में बच्चों के साथ रहती है। बताया कि उनके पिता द्वारा संत रविदास जी की मूर्ति स्थापित की गयी है। रविदास जयंती के अवसर पर शनिवार की रात पूजा हो रही थी। बहू के दो बेटे भी पूजा में शामिल थी। बहू छोटे बच्चे के साथ घर में अकेली थी। तभी घटना हुई। 

Rape with a woman

बोले विधायक: आरोपित को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो होगा आंदोलन

पढ़े :- एक-दूसरे के भेद खोलने का लांछन लगा आपस में उलझे पति-पत्नी

घटना की सूचना मिलने पर अगिआंव के भाकपा माले विधायक मनोज मंजिल भी पीड़िता के घर पहुंचे। उन्होंने घटना की पूरी जानकारी ली और जल्द न्याय दिलाने का भरोसा दिया। विधायक ने घटना पर गहरा रोष जताया। कहा कि सुशासन बाबू के राज में सिर्फ कुकर्म ही हो रहा है। रेप और हत्या जैसी घटनायें रोज हो रही है। उन्होंने पुलिस से आरोपित को जल्द गिरफ्तार करने को कहा। बताया कि Gadhani Thana पुलिस आरोपित को जल्द गिरफ्तार करे, नहीं तो भाकपा माले द्वारा जोरदार आंदोलन किया जायेगा।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular