HomeNewsबिहारAra Road Accident : लापता युवक की सड़क हादसे में मौत

Ara Road Accident : लापता युवक की सड़क हादसे में मौत

Ara Road Accident आरा टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा पेट्रोल पंप के समीप मिला शव

आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे (Ara Road Accident) में एक दिव्यांग युवक की मौत हो गयी। किसी वाहन की चपेट में मौत होने की आशंका है। मृत युवक चिकटोली निवासी जब्बार कुरैशी का पुत्र असगर कुरैशी था। रविवार की सुबह उसका शव सड़क किनारे से बरामद किया। सूचना मिलने पुलिस पहुंची और उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उसके परिजनों के अनुसार वह मुकबधिर और शनिवार की शाम से घर से लापता था।

jay kumar

शनिवार के शाम से ही घर से लापता था युवक, वाहन के धक्के से मौत की आशंका

पढ़े :- जादू-टोना के विवाद में डेढ़ लाख में सुपारी देकर करायी गयी तांत्रिक की हत्या

बताया जाता है कि घर वालों ने शनिवार की रात उसकी काफी खोजबीन की। लेकिन उसका पता नहीं चल सका। उसके चाचा फिदा हुसैन कुरैशी ने बताया कि रविवार को पता चला कि धरहरा सड़क किनारे से पुलिस को एक शव मिला है। उसका सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। इस पर वह मोहल्ले के लोगों के साथ अस्पताल पहुंचे और पहचान की। उसके बाद वह शव ले गये।

बताया जाता है कि रविवार की सुबह धनुपरा पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे युवक का शव बरामद हुआ है। इससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और पहचान करायी गयी। लेकिन पहचान नहीं हो सकी। Ara Road Accident पुलिस के अनुसार युवक की किसी चलती वाहन से गिरने से मौत होना लग रहा है।

पढ़े :- रिश्ते का कत्लः भाई ही बन गया बहन की खुशियों का कातिल

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular