Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजजादू-टोना के विवाद में सुपारी देकर करायी गयी तांत्रिक की हत्या, तीन...

जादू-टोना के विवाद में सुपारी देकर करायी गयी तांत्रिक की हत्या, तीन गिरफ्तार

Baruna narayanpur – छह माह बाद अज्ञात बुजुर्ग की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

भोजपुर के चार और रोहतास के एक शख्स ने मिल कर की थी हत्या

Baruna narayanpur आरा। भोजपुर पुलिस ने छह माह पहले की गयी अज्ञात बुजुर्ग की हत्या का खुलासा किया है। मृत बुजुर्ग की पहचान करते हुये हत्या में शामिल तीन मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें भोजपुर के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के कटरिया गांव निवासी भिखारी महतो उर्फ भिखारी सिंह, सहार थाना क्षेत्र के खैरा गांव के रोहित कुमार और विकास कुमार हैं।

विकास कुमार मूल रूप से रोहतास के गोडारी थाना क्षेत्र के चंदा टोला का रहने वाला है। वह भिखारी महतो का रिश्तेदार भी है। तीनों ने अपना गुनाह भी कबूल लिया है। साथ ही हत्या में शामिल अपने दो अन्य साथियों के नाम भी बताये हैं। वहीं मृत बुजुर्ग इमादपुर थाना क्षेत्र के मोआप खुर्द गांव निवासी सिंगासन सिंह था। उसकी हत्या जादू-टोना के विवाद में सुपारी देकर करायी गयी थी। हत्या की घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र की है।

नारायणपुर थाना क्षेत्र के वरुणा पंचायत सरकार भवन के पास मिला था शव

पढ़े :- पुलिस ने सील की मकान,हरियाणा से मंगायी गयी थी शराब की खेप, सप्लाई से पहले जब्त

एसपी हर किशोर राय ने यह जानकारी दी। एसपी के अनुसार 15 जुलाई 2020 की सुबह को Baruna narayanpur वरुणा पंचायत सरकार भवन के पास बुजुर्ग का शव मिला था। बुजुर्ग की हत्या कर शव फेंका गया था। मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। लेकिन उसके कमीज की जेब से चार ताबीज मिले थे। उस मामले में चौकीदार के बयान पर अज्ञात मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गयी थी।

अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के कटरिया गांव मे की गयी थी हत्या की साजिश

पढ़े :- भोजपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक के मुंह में मारी गोली

जांच के क्रम में बुजुर्ग की पहचान की गयी। यह भी पता चला कि वह झाड़-फूंक का काम करता था। वह इस सिलसिले में अक्सर कटरियां गांव निवासी काशीनाथ सिंंह के घर जाता था। उसी गांव के भिखारी महतो को सिंगासन सिंह पर काशीनाथ सिंंह के साथ मिलकर जादू-टोना करने का संदेह था। इसी को ले भिखारी महतो ने विकास कुमार से मिलकर सिंगासन सिंह की हत्या करा दी। एसपी के अनुसार हत्य में पांच लोग शामिल थे। इनमें तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिये छापेमारी चल रही है। 

बुजुर्ग तांत्रिक की हत्या के लिये डेढ़ लाख में दी गई सुपारी

पढ़े :- जीपीएस ट्रैकिंग के जरिये एसपी के पेट्रोलिंग में फंस गयी तीन थानों की पुलिस

कटरिया निवासी भिखारी महतो उर्फ भिखारी सिंह का अपने ही गांव के काशीनाथ सिंह के साथ विवाद चल रहा था। भिखारी सिंह को संदेह था कि काशीनाथ सिंह तांत्रिक सिंगासन सिंह के साथ मिलकर उसके पूरू घर पर जादू-टोना कर दिया है। इसे लेकर सिंगासन सिंह को ही रास्ते से हटाने की ठान ली। इसके लिये उसने अपने रिश्तेदार विकास कुमार से मिला और डेढ़ लाख रुपये में तांत्रिक का कत्ल करने की सुपारी दी। उसके बाद उसने खैरा गांव के विकास कुमार, रोहित कुमार, राकेश कुमार और हैदर अंसारी के साथ मिलकर तांत्रिक की हत्या कर दी। एसपी के अनुसार गिरफ्तार आरोपितो ने पूछताछ में इस बात की जानकारी दी। अब तीनों की निशानदेही पर राकेश और हैदर की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular