Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजभूसा में छुपा कर रखा था 133 पेट्टी अंग्रेजी शराब, पुलिस ने...

भूसा में छुपा कर रखा था 133 पेट्टी अंग्रेजी शराब, पुलिस ने सील की मकान

Dhyani Tola : चरपोखरी थाना के ध्यानी टोला स्थित घर से बुधवार की रात मिली शराब

हरियाणा से मंगायी गयी थी शराब की खेप, सप्लाई से पहले हो गयी जब्त

खबरे आपकी आरा। भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के ध्यानी टोला Dhyani Tola गांव स्थित एक घर से पुलिस ने मंगलवार की रात शराब की बड़ी खेप बरामद की है। इस दौरान हरियाणा निर्मित 133 पेट्टी इम्पेरियल ब्लू व्हिस्की जब्त की गयी है। शराब पुराने मकान में भूसा (मवेशी चारा) में छुपा कर रखी गयी थी। इस मामले में घर के मालिक को गिरफ्तार भी किया गया है। वह ध्यानी टोला निवासी जवाहर सिंह है। उसके पास से एक मोबाइल भी बरामद की गयी है। जवाहर सिंह शराब का लोकल सप्लायर है। एसपी हरकिशोर राय ने यह जानकारी दी।

jay kumar

पुलिस ने सील की मकान, जब्ती के लिये भेजा गया प्रस्ताव

तीन के विरुद्ध प्राथमिकी, अन्य तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस

एसपी के अनुसार ध्यानी टोला Dhyani Tola में शराब की खेप आने की सूचना मिली थी। इस आधार पर सोमवार की रात थानाध्यक्ष ओमप्रकाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने जवाहर सिंह के घर पुराने में छापेमारी कर शराब की खेप बरामद की गयी। उसके बाद मकान मालिक जवाहर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि मकान को सील कर दिया गया है और जब्त करने के लिये प्रस्ताव भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि शराब के धंधे के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। धंधे में शामिल लोगों की पहचान कर ली गयी है। पुलिस के अनुसार इस मामले में जवाहर सिंह और उसके बेटे सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। फरार दो अन्य धंधेबाजों की धरपकड़ के लिये छापेमारी की जा रही है। 

बाप-बेटे मिलकर करते थे शराब का धंधा, बेटा फरार

पढ़े :- एक लोडेड कट्टा, एक लोडेड पिस्टल, मैगजीन, होलस्टर और 13 गोलियां बरामद

Dhyani Tola आरा। ध्यानी टोला निवासी जवाहर सिंह अपने बेटे के साथ शराब का धंधा करता था। मंगलवार की रात वह तो पकड़ में आ गया। लेकिन उसका बेटा भागने में सफल रहा। पुलिस द्वारा इसकी पुष्टि की गयी है। स्थानीय पुलिस सूत्रों की मानें तो जवाहर सिंह और उसका बेटा बाहर से शराब मंगाते थे। उसके बाद लोकल में सप्लाई करते हैं। जवाहर सिंह द्वारा पुराने मकान के बगल में एक नया घर बनाया गया है। नये घर में वह परिवार के साथ रहता है। जबकि पुराने घर में भूसा रखने के नाम पर शराब का धंधा किया जाता है।

पढ़े :- अब कोलकाता का ईडन गार्डन नही रहा सबसे बड़ा स्टेडियम

पुलिस की मानें तो पूर्व के एक मामले में जवाहर सिंह जेल जा चुका है। कुछ दिन पहले ही वह जेल से आया था। इधर, क्षेत्र में चल रही चर्चा के मुताबिक होली और आने वाले चुनाव को लेकर शराब की खेप मंगाया गयी थी। कुछ रोज पहले ही ट्रक से शराब की खेप आयी थी।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular