Homeचर्चित न्यूजछत पर सो रही मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपित किशोर गिरफ्तार

छत पर सो रही मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपित किशोर गिरफ्तार

Rape with innocent girl: पीरो एसडीपीओ राहुल सिंह बताया कि शुक्रवार की रात बच्ची अपने भाइयों के साथ छत पर सोई थी। आरोपित और पीड़िता की घर की छत आपस में सटा हुआ है। उसका फायदा उठाकर आरोपित बच्ची की छत पर चढ़ गया और उसके साथ गंदा काम करने लगा।

  • हाइलाइट
    • भोजपुर में आठ साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म
    • चरपोखरी थाना क्षेत्र के एक गांव की शुक्रवार की रात की घटना
    • पीड़िता की मेडिकल जांच कराने के बाद छानबीन में जुटी पुलिस

Rape with innocent girl आरा: भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात छत पर सो रही आठ साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। दुष्कर्म करने का आरोप पड़ोस के एक किशोर पर लगा है। पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात बच्ची अपने भाई के साथ छत पर सो रही थी। तभी पड़ोसी के ही एक किशोर छत पर चढ़ गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म करने लगा। उस पर बच्ची चिल्लाने लगी। बच्ची की आवाज सुन उसके माता-पिता छत पर पहुंचे। आरोपित वहां से भाग निकला। उसके बाद परिजनों द्वारा थाने को सूचना दी गयी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और आरोपित नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बच्ची की मेडिकल जांच कराने के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी है।

पीरो एसडीपीओ राहुल सिंह बताया कि शुक्रवार की रात बच्ची अपने भाइयों के साथ छत पर सोई थी। आरोपित और पीड़िता की घर की छत आपस में सटा हुआ है। उसका फायदा उठाकर आरोपित बच्ची की छत पर चढ़ गया और उसके साथ गंदा काम करने लगा। बच्ची के शोर मचाने पर परिजन छत पर आए और पुलिस को सूचना दी। उसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची का सदर अस्पताल में मेडिकल कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह मामला स्पष्ट हो पाएगा।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular