Homeबिहारआरामां आरण्य देवी मंदिर के चतुर्थ फ्लोर की हुई ढलाई

मां आरण्य देवी मंदिर के चतुर्थ फ्लोर की हुई ढलाई

आरा शहर की अधिष्ठात्री मां आरण्य देवी के भव्य मंदिर का नवनिर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को माता के मंदिर के चतुर्थ फ्लोर की ढलाई का कार्य हुआ।

Maa Aranya Devi – Temple: आरा शहर की अधिष्ठात्री मां आरण्य देवी के भव्य मंदिर का नवनिर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को माता के मंदिर के चतुर्थ फ्लोर की ढलाई का कार्य हुआ।

  • हाइलाइट :
    • 155 फीट ऊंचा बनेगा मां आरण्य देवी का भव्य मंदिर
    • मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट, आरा द्वारा कराया जा रहा नवनिर्माण कार्य

आरा: शहर की अधिष्ठात्री मां आरण्य देवी के भव्य मंदिर का नवनिर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को माता के मंदिर के चतुर्थ फ्लोर की ढलाई का कार्य हुआ। इसके पूर्व पूजा-पाठ कराकर ढलाई का कार्य शुरू किया गया। मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि ढलाई का कार्य सुबह 10 बजे से संध्या 8 बजे तक चला।

ढलाई के दौरान विभिन्न विभागों के ठेकेदार के नेतृत्व में एक्सपर्ट व मजदूरों की टीम अपने कार्यों को अंतिम रूप देने में लगी रही। छत की ढलाई के लिए दो लिफ्ट मशीन लगाई गई थी। इसके अलावे करीब सौ मजदूरों को लगाया गया था। इस दौरान भक्तों को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। महिला-पुरुष भक्त मां आरण्य देवी मंदिर में दर्शन करते रहें। भक्तों को भैरव बाबा की गली के रास्ते प्रवेश कराया जा रहा था।

श्री कुमार ने बताया कि इसी वर्ष दिसम्बर माह के द्वितीय सप्ताह में पांचवें तल्ले की ढलाई का कार्य हो जाने की संभावना है। इस मौके पर मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक भीम सिंह भवेश, सचिव अरविंद कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष श्रवण जलान, रंगनाथ मिश्र, संतोष कुमार सिंह, गजेंद्र सिंह, इंजीनियर जीतू सिंह, राजू मेहता, अशोक सिंह, अभिषेक मिश्रा उर्फ गोलू, रुपेश कुमार, शैलेंद्र मिश्रा, रिशु कुमार उर्फ सोनू समेत ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं सभी स्टाफ सक्रिय दिखे।

निर्माण सामग्री और राशि देने की होड़
मंदिर के चौथे तल की ढलाई के दौरान सोमवार की सुबह से ही सीमेंट दान एवं सहयोग राशि देने की भक्तों में होड मची रही। काफी संख्या में भक्तों द्वारा मंदिर निर्माण कार्य में दान स्वरूप सीमेंट दिया गया। इसके अलावे कई लोगों ने नगद एवं क्यूआर कोड के माध्यम से सहयोग राशि दी। बता दें की मां आरण्य देवी के भव्य मंदिर का निर्माण मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट द्वारा कराया जा रहा है। माता का मंदिर 155 फीट ऊंचा बनेगा।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular