HomeNewsबिहारभीषण गर्मी का टॉर्चर, भोजपुर सहित 9 जिलों में मंगलवार को रेड...

भीषण गर्मी का टॉर्चर, भोजपुर सहित 9 जिलों में मंगलवार को रेड अलर्ट

बिहार में भीषण गर्मी का टॉर्चर, भोजपुर सहित 9 जिलों में मंगलवार को रेड अलर्ट

Red alert for severe heat: पूरा बिहार भीषण गर्मी से जूझ रहा है। औरंगाबाद में पारा 47 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं राज्य के 9 जिलों में गर्मी का रेड अलर्ट और 8 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट है। अगले 2-3 दिनों तक राहत नहीं है

  • हाइलाइट : Red alert for severe heat
    • बिहार के 9 जिलों में मंगलवार को भीषण गर्मी का रेड अलर्ट, भोजपुर भी शामिल

बिहार के 9 जिलों में मंगलवार को भीषण गर्मी का रेड अलर्ट है, इसमें भोजपुर भी शामिल है। वहीं आठ जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य व दक्षिण-पूर्व भाग के जिलों में गर्म दिन रहने के आसार हैं। जबकि उत्तर भाग के जिलों के एक या दो स्थानों पर गरज व चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। सोमवार को पटना सहित 17 शहर भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहा। प्रदेश का सबसे गर्म जिला 46.9 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद रहा।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पटना, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, गया के कुछ स्थानों पर भीषण गर्मी का रेड अलर्ट है। वहीं सीवान, सारण, वैशाली, शेखपुरा, बेगूसराय, समस्तीपुर, नवादा, नालंदा जिले के एक या दो स्थानों पर लू चलने का ऑरेंज अलर्ट है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पटना, जमुई, मुंगेर लू की चपेट में रहा। वहीं गया, छपरा, डेहरी, शेखपुरा, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, औरंगाबाद, नवादा, नालंदा, जीरादेई, अरवल, बिक्रमगंज भीषण गर्मी की चपेट में रहा।

इन शहरों में दिन का तापमान रहा 40 के पार
पटना का 41.5, गया का 45.4, छपरा का 43.3, डेहरी का 26.4, शेखपुरा का 42.2, गोपालगंज का 42.1, जमुई का 41.2, बक्सर का 46.6, भोजपुर का 46.2, वैशाली का 44.3, औरंगाबाद का 46.9, बांका का 43.3, नवादा का 44, राजगीर का 44.3, अरवल का 46.4, बिक्रमगंज का 45.4 और मुंगेर का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular