Homeआरा भोजपुरपीरोपीरो रजिस्ट्री कार्यालय के पास जमीन के विवाद में फायरिंग, सात जख्मी

पीरो रजिस्ट्री कार्यालय के पास जमीन के विवाद में फायरिंग, सात जख्मी

भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के पीरो रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में मंगलवार की दोपहर सीएम के आगमन से पहले ही बंदूक के गरज उठी।

Registry Office Piro: भोजपुर के पीरो में रजिस्ट्री कार्यालय में दिनदहाड़े गोलीबारी: भू-विवाद में छह लोग घायल, इलाके में भारी तनाव

  • हाइलाइट: Registry Office Piro
  • फायरिंग के दौरान गोली लगने से सगे भाई समेत चार एवं छर्रा लगने से तीन जख्मी

आरा, बिहार। भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के पीरो रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में मंगलवार की दोपहर सीएम के आगमन से पहले ही बंदूक के गरज उठी। इस दौरान जमीन के विवाद में पीरो रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में जमकर फायरिंग हुई। इस दौरान गोली लगने से सगे भाई समेत चार लोग एवं छर्रा लगने से तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मियों में चार लोगों को इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया। जबकि तीन का इलाज पीरो पीएचसी में चल रहा है। घटना को लेकर पीरो रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में भगदड़ मच गई एवं लोग इधर-उधर जान बचाकर भागने लगे।

सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक राज, पीरो एएसपी सह एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जख्मियों में पीरो थाना क्षेत्र के बलुआ टोला गांव निवासी रामसूरत सिंह के 30 वर्षीय पुत्र सह प्रॉपर्टी डीलर जितेंद्र यादव उर्फ जीतू यादव, 25 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र यादव उर्फ मलख यादव, उसी गांव निवासी हीरालाल सिंह का 21 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार उर्फ कच्चे कुमार एवं चरपोखरी थाना क्षेत्र के नगरांव गांव निवासी उमेश दुबे का 34 वर्षीय पुत्र रितेश दुबे शामिल है।

Registry Office Piro: घटनास्थल पर पहुंचे भोजपुर एसपी व पीरो एएसपी

इनमें रितेश दुबे को दाहिने हाथ के कलाई, जितेंद्र यादव उर्फ जीतू यादव के दाहिने गर्दन, सत्येंद्र यादव उर्फ मलख यादव को दाहिने जांघ व बाएं पैर में घुटने के नीचे एवं पिंटू कुमार उर्फ कच्चे कुमार को बाएं पैर में जांघ पर गोली लगी है। जबकि फायरिंग के दौरान छर्रा लगने से पीरो थाना क्षेत्र के बलुआ टोला गांव निवासी चंदेश्वर सिंह के 31 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार सिंह चरपोखरी थाना क्षेत्र के नगरांव गांव निवासी स्व. रामनिवास दुबे के 40 वर्षीय पुत्र कौशल दुबे एवं तरारी थाना क्षेत्र के करथ गांव निवासी नेहरू लाल के 64 वर्ष से पुत्र अनिल कुमार जख्मी हो गए।

Registry Office Piro - पीरो रजिस्ट्री कार्यालय के पास जमीन के विवाद में फायरिंग, सात जख्मी

ढाई कट्ठा जमीन को लेकर दो वर्ष से विवाद

इधर, जख्मी जितेंद्र यादव उर्फ जीतू यादव के चेचेर भाई ओम कुमार ने जितेंद्र यादव उर्फ जीतू यादव का पीरों के ही लड्डू खान से ढाई कट्ठा जमीन को लेकर दो वर्ष से विवाद चल रहा है। इसे लेकर स्थानीय थाना में केस भी किया जा चुका है और उसके द्वारा इन्हें कई बार मारने-पीटने की धमकी भी दी जा चुकी है।

उसने बताया कि उसके भाई चचेरे जितेंद्र यादव उर्फ जीतू यादव, सगे सत्येंद्र यादव उर्फ मलख यादव, अपने दोस्त रितेश दुबे, पिंटू कुमार उर्फ कच्चे कुमार व अन्य के साथ जमीन की रजिस्ट्री कराने को लेकर पीरो रजिस्ट्री कार्यालय गए थे। जहां वह रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में खड़े थे।

रजिस्ट्री कार्यालय में बंदूक का क्या काम, इसी बात पर की गई फायरिंग

तभी वहां सूरज राय अपना लाइसेंसी बंदूक लेकर आया, तो उन लोगों ने सोचा कि इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस दे देते है, ताकि पुलिस सूरज राय को पकड़ लेगी। तभी सूरज राय वहां से भाग गया। जब वह दोबारा अपने चार साथियों के साथ आया, तो जितेंद्र यादव उर्फ जीतू यादव ने कहा की रजिस्ट्री कार्यालय में बंदूक का क्या काम है। इसी बात पर उसके द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई।

एएसपी बोले: आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी
इस मामले में पीरो एएसपी सह एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि पांच कट्ठा जमीन को लेकर विवाद है। दोनों द्वारा उसे जमीन को अपने नाम पर रजिस्ट्री करना चाह रहे थे। इसी विवाद में गोलीबारी की गई है। मामले की जांच कर रही एवं आरोपियों को गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

ऑपरेशन कर जख्मी लोगों का निकाला गया बुलेट
जख्मी इलाज कर रहे सर्जन डॉ. विकास सिंह ने बताया कि गोली से जख्मी चार लोग आए है। ऑपरेशन कर सभी लोगों का बुलेट निकाल दिया गया है। उनके डैमेज पार्ट्स को रिपेयर कर दिया गया है। हालांकि अभी उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular