Homeबिहारआरा भोजपुरगणतंत्र दिवस परेड 2026: भोजपुर के तीन 'जल योद्धा' बनेंगे विशेष अतिथि

गणतंत्र दिवस परेड 2026: भोजपुर के तीन ‘जल योद्धा’ बनेंगे विशेष अतिथि

Republic Day Parade 2026: नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय समारोह में जिले से तीन प्रतिष्ठित व्यक्तियों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

  • हाइलाइट: Republic Day Parade 2026
    • भोजपुर जिले के तीन जल योद्धा 2026 गणतंत्र दिवस परेड के विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित

आरा, बिहार: गणतंत्र दिवस परेड 2026, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय समारोह में जिले से तीन प्रतिष्ठित व्यक्तियों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग द्वारा यह सम्मान जिला गंगा समिति, भोजपुर के जिला परियोजना पदाधिकारी अमित कुमार सिंह, तथा बड़हरा प्रखंड के गंगा दूत चंदन कुमार सिंह और मनीष कुमार सिंह को प्रदान किया गया है।

इस अवसर पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह ने कहा कि यह आमंत्रण जिला गंगा समिति और जिला प्रशासन, भोजपुर के लिए एक बड़ा सम्मान और गर्व का क्षण है। इन तीनों व्यक्तियों का चयन ‘जलज’ कार्यक्रम के अंतर्गत जमीनी स्तर पर गंगा नदी को स्वच्छ और सुंदर बनाने तथा सामुदायिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने में उनके असाधारण योगदान के लिए किया गया है। वे ‘जल योद्धा’ (Water Warriors) के रूप में राष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लेगे।

जिला परियोजना पदाधिकारी अमित कुमार सिंह ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा, “यह हमारे लिए एक अत्यंत गौरवशाली क्षण है कि मुझे इस बार गणतंत्र दिवस परेड 2026 को विशेष अतिथि के रूप में देखने का अवसर मिलेगा।” उन्होंने अपनी पिछली यादें ताज़ा करते हुए बताया कि उन्हें वर्ष 2015 में राष्ट्रीय सेवा योजना में स्वयंसेवक के रूप में दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था, और आज वे उसी परेड को विशेष अतिथि के रूप में देखने जा रहे हैं, जो उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। इस अवसर पर परियोजना पदाधिकारी सह निदेशक, राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम लोकप्रकाश एवं कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा भी उपस्थित रहे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular